Hot News

Pawan Kalyan Health Update: अचानक बिगड़ी पवन कल्याण की तबीयत, हुई सर्जरी, अब कैसे हैं एक्टर?

Pawan Kalyan Health Update: साउथ के मशहूर एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण पिछले कुछ महीनों से हेल्थ इश्यू से जूझ रहे थे. लेकिन शुक्रवार को जब वह अपने ऑफिस का काम कर रहे थे, तभी उन्हें अचानक तेज तकलीफ महसूस हुई. हालत बिगड़ते ही उन्होंने तुरंत अपने सभी काम छोड़ दिए और अस्पताल पहुंच गए. वहां डॉक्टरों ने उनकी पूरी जांच की, जिसमें MRI भी शामिल था. रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी और तुरंत उनका ऑपरेशन किया गया. अब उनकी हालत कैसी है, आइए जानते हैं.

सर्जरी के बाद कैसी है हालत?

डॉक्टरों के अनुसार सर्जरी पूरी तरह सफल रही है और फिलहाल पवन कल्याण की हालत स्थिर है. उन्हें करीब 7 से 10 दिन आराम करने की सलाह दी गई है. डॉक्टरों ने यह भी बताया कि वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं, लेकिन पूरी तरह स्वस्थ होने में थोड़ा समय लग सकता है. फिलहाल उन्हें किसी भी तरह का भारी काम करने से मना किया गया है.

परिवार ने क्या अपडेट दिया?

उनके भाई चिरंजीवी ने फैंस को भरोसा दिलाया कि सर्जरी सफल रही है और कोई चिंता की बात नहीं है. उन्होंने सभी से दुआ करने की अपील भी की.

फैंस और सेलेब्स की प्रतिक्रिया

जैसे ही यह समाचार सामने आई, फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके जल्दी ठीक होने की दुआ करनी शुरू कर दी. राम चरण और अल्लू अर्जुन समेत कई बड़े सितारों ने भी उनके स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं. सभी लोग उनके जल्द ठीक होकर वापस काम पर लौटने की उम्मीद कर रहे हैं.

वर्क फ्रंट अपडेट

काम की बात करें तो पवन कल्याण हाल ही में फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ में नजर आए थे. इस फिल्म में उनका एक्शन अवतार काफी पसंद किया गया था.

यह भी पढ़ें: क्या सच में बेवजह हंसती हैं Archana Puran Singh? बोलीं- हंसते-हंसते पैसे कमा रही हूं

The post Pawan Kalyan Health Update: अचानक बिगड़ी पवन कल्याण की तबीयत, हुई सर्जरी, अब कैसे हैं एक्टर? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top