Hot News

क्या ईरान पर होगा न्यूक्लियर अटैक? डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान समय गंवा रहा है

Nuclear Strike : व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ चल रहे तनाव में न्यूक्लियर वेपन का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. उनका कहना है कि अमेरिकी सेना के हमलों से ईरान को बहुत नुकसान पहुंच चुका है. ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि मैं न्यूक्लियर वेपन क्यों इस्तेमाल करूंगा? हमने बिना इसके ही उन्हें पूरी तरह कमजोर कर दिया है.

उन्होंने आगे कहा कि परमाणु हथियार ऐसा है जिसे किसी को भी इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होनी चाहिए. कूटनीतिक मोर्चे पर डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया कि वो तेहरान के साथ जल्दबाजी में कोई समझौता नहीं करना चाहते. उनका कहना है कि उनका फोकस जल्दी डील करने पर नहीं, बल्कि एक मजबूत और लंबे समय तक टिकने वाले समझौते पर है. ऐसा इसलिए ताकि आगे बार-बार टकराव की नौबत न आए.

ईरान को  कर दिया गया है तबाह : ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि हालिया दो हफ्ते के सीजफायर के दौरान ईरान ने शायद अपनी सेना को दोबारा मजबूत करने की कोशिश की हो, लेकिन अमेरिका इसे जल्दी ही फिर से कमजोर कर सकता है. ट्रंप के मुताबिक, ईरान की नौसेना, वायुसेना और एयर डिफेंस सिस्टम को काफी हद तक तबाह कर दिया गया है.

Bush US सेंट्रल कमांड के ऑपरेशन एरिया में पहुंचा

इसी बीच, USS George H.W. Bush अब US सेंट्रल कमांड के ऑपरेशन एरिया में पहुंच गया है. इससे इलाके में तैनात अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर की संख्या तीन हो गई है. फिलहाल यह हिंद महासागर में मौजूद है. वहीं USS Abraham Lincoln अरब सागर में तैनात है और USS Gerald R. Ford लाल सागर में मौजूद है. यह तैनाती ऐसे वक्त हुई है जब इलाके में तनाव के बीच हालात थोड़े शांत जरूर हैं, लेकिन स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है.

यह भी पढ़ें : India-China ‘नरक’ जैसी जगह… विवादित रीपोस्ट पर ट्रंप का यू-टर्न, कहा- हिंदुस्तान महान देश

Bush विमानवाहक पोत (Aircraft Carrier) मार्च के आखिर में नॉरफोक, वर्जीनिया से रवाना हुआ था. पहले उसने अटलांटिक पार किया और फिर आम रास्ते की बजाय अफ्रीका के हॉर्न के दक्षिणी रास्ते से होते हुए मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ा. यह थोड़ा अलग और असामान्य रूट माना जाता है.

The post क्या ईरान पर होगा न्यूक्लियर अटैक? डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान समय गंवा रहा है appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top