Bihar Politics: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल करेंगे. आज सुबह 11 बजे से विशेष सत्र की शुरुआत हो गई है. खास बात यह रही कि आज विधानसभा पहुंचते ही सीएम सम्राट चौधरी ने विक्ट्री का साइन दिखाया. जानकारी के मुताबिक, सदन में 90 मिनट तक चर्चा होगी.
एनडीए के विधायकों ने क्या कहा?
विशेष सत्र की शुरुआत से पहले कई विधायकों ने बयान दिए. जेडीयू के विधायक श्याम रजक ने कहा, विश्वास मत हासिल है. ये एक औपचारिकता है. औपचारिकता का निर्वहन हमलोग करेंगे. अपार बहुमत मिलेगी. पूर्व सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में सम्राट चौधरी बिहार के विजन को मंजिल तक पहुंचाएंगे. जेडीयू विधायक पंकज मिश्रा ने दावा करते हुए कहा, महागठबंधन के विधायक NDA के संपर्क में हैं. बहुमत पहले से हासिल है. महागठबंधन के पास कुछ नहीं है.
जेडीयू विधायक अजीत कुमार ने कहा, विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है. राज्यसभा चुनाव के दौरान चारो खाने चित्त हो गए थे. सम्राट चौधरी जी को बहुमत देकर नया बिहार बनाना है. सबकुछ ठीक होगा. जबकि RLM विधायक माधव आनंद ने कहा, आज बहुत कुछ देखने को मिलेगा. हमलोगों ने राज्यसभा में भी दावा किया था. हमारी केमिस्ट्री अच्छी है. बहुत सारे लोग हैं जो सम्राट प्रशासन का समर्थन कर सकते हैं. बहुत सारी नई चीजें देखने को मिलेगी.
सीएम सम्राट को 122 विधायकों की जरूरत
सीएम सम्राट चौधरी को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के लिए 122 विधायकों के समर्थन की जरूरत है. सदन में एनडीए के 201 विधायक हैं. ऐसे में बेहद आसानी से विश्वास मत हासिल कर लेने की चर्चा तेज है. गुरुवार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा था कि प्रशासन को विश्वास मत हासिल करने में कहीं कोई दिक्कत नहीं है. विश्वास मत के दौरान एनडीए के सभी घटक दल भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), रालोमो और हम के सभी विधायक मौजूद रहेंगे.
Also Read: बख्तियारपुर से मोकामा बाटा चौक तक बदलेगी सड़क की सूरत, 250 करोड़ रुपए होंगे खर्च
The post विधानसभा पहुंचते ही सीएम सम्राट ने दिखाया विक्ट्री का साइन, पेश किया विश्वास मत appeared first on Naya Vichar.

