Hot News

लखनऊ के बटर चिकन के दीवाने हैं मिचेल मार्श

Mitchell Marsh :ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर मिचेल मार्श लखनऊ को अपना दूसरा घर बताते हैं. उनका कहना है कि यहां के लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया है, इसी वजह से वे हर साल यहां कुछ समय गुजारते हैं. उन्हें यहां का खाना भी बहुत पसंद है.

लखनऊ के बटर चिकन के दीवाने हैं मिचेल मार्श

लखनऊ सुपर जायंट्स के ओपनर मिचेल मार्श ने एक कार्यक्रम में कहा कि आईपीएल का यह सीजन अबतक उनके लिए अच्छा नहीं गया है, लेकिन लखनऊ के लोगों का उन्हें बहुत प्यार मिला है. उन्होंने शहर के सपोर्ट की तारीफ की और कहा कि मुझे यहां का बटर चिकन बहुत पसंद है.मार्श ने लखनऊ में फ्रेंचाइजी के स्टार खिलाड़ियों के साथ एक्सक्लूसिव मीट एंड ग्रीट के मौके पर बात की. इस कार्यक्रम को टीम के मुख्य स्पॉन्सर जेके सीमेंट ने होस्ट किया था. इस इवेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में कप्तान ऋषभ पंत, ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर मिचेल मार्श और युवा हिंदुस्तानीय टैलेंट अर्जुन तेंदुलकर और मुकुल चौधरी शामिल थे.

खुशकिस्मत हूं, मुझे प्यार मिला

मार्श ने कहा लखनऊ मुझे घर की बहुत याद दिलाता है. यहां मुझे बहुत प्यार मिला है.फैंस के जबरदस्त सपोर्ट के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हुए, मार्श ने कहा- हम खुशकिस्मत हैं कि हमारे पास इतने जबरदस्त फैंस हैं. हालांकि इस सीजन की शुरुआत हमारी सबसे अच्छी नहीं रही, लेकिन उनका सपोर्ट हमेशा बना रहा है. यहां के लोग बहुत अच्छे हैं और टीम को लेकर बहुत पैशनेट हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि हम जल्द ही फैंस को जीत का तोहफा देंगे. इस सीजन में मार्श ने लखनऊ के लिए सात इनिंग्स में 30 के एवरेज से 210 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम एक फिफ्टी भी है.अभी लखनऊ दो जीत और पांच हार के साथ पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है, जिसमें उन्हें चार पॉइंट्स मिले हैं.

ये भी पढ़ें : MI vs CSK: गायकवाड़ ने मुकेश चौधरी को डेडिकेट की जीत, इस वजह हीरो बना यह खिलाड़ी

H-1B Visa पर 3 साल तक रोक लगाने वाला बिल अमेरिकी संसद में पेश, कानून बना तो हिंदुस्तानीयों की नौकरी पर खतरा

The post लखनऊ के बटर चिकन के दीवाने हैं मिचेल मार्श appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top