Hot News

राघव चड्ढा बीजेपी में होंगे शामिल, संजय सिंह का आरोप- ऑपरेशन लोटस चला रही भाजपा

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (AAP) को शुक्रवार को जोरदार झटका लगा जब राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत उसके सात राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया. चड्ढा के साथ मीडिया से बात करते हुए संदीप पाठक ने बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की. इस दौरान चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्यों में से लगभग दो-तिहाई (10 में से सात) सदस्यों ने पार्टी छोड़ दी है और वे एक गुट के रूप में भाजपा में शामिल होंगे. उन्होंने घोषणा की कि स्वाति मालीवाल और हरभजन सिंह समेत सात लोग उनके साथ हैं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने कहा- मैं आपको पार्टी की गतिविधियों से खुद को अलग करने का असली कारण बता रहा हूं. मैं उनके अपराधों का हिस्सा नहीं बनना चाहता था. मैं उनकी दोस्ती के लायक नहीं था क्योंकि मैं उनके अपराध में शामिल नहीं था. हमारे पास सिर्फ दो विकल्प थे- या तो नेतृत्व छोड़ दें और पिछले 15 -16 साल में किए गए अपने जनसेवा कार्यों को त्याग दें या अपनी ऊर्जा और अनुभव से सकारात्मक नेतृत्व करें. इसलिए, हमने फैसला किया है कि हम, राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सदस्य, हिंदुस्तान के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए भाजपा में विलय कर लेंगे.

राज्य सभा में AAP के दो तिहाई सांसद हमारे साथ- राघव चड्ढा

आम आदमी पार्टी छोड़ने के ऐलान के बाद राघव चड्ढा ने कहा- राज्यसभा में AAP के 10 सांसद हैं और 2/3 से ज्यादा सांसद इस मुहिम में हमारे साथ हैं. हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, स्वाती मालीवाल और अन्य नेता हमारे साथ हैं.”

राघव चड्ढा ने की बीजेपी की सराहना

राघव चड्ढा ने कहा- हम बीजेपी में विलय कर रहे हैं, बीते 12 सालों में भाजपा की केंद्र प्रशासन ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई ऐसे फैसले लिए हैं जो कि आज से पहले कई नेता लेने से डरते थे. इस नेतृत्व पर जनता ने एक बार नहीं बल्कि 3 बार मुहर लगाई है. हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे.

संदीप पाठक ने किया AAP से अलग होने का ऐलान

संदीप पाठक ने कहा- मैंने अपने जीवन में नहीं सोचा था कि ये स्थिति आएगी, लेकिन ऐसी स्थिति आई. 10 साल से इस पार्टी से मैं जुड़ा रहा और आज मैं AAP से अपने रास्ते अलग कर रहा हूं.

‘आप’ नेता संजय सिंह का आरोप- ऑपरेशन लोटस चला रही बीजेपी

आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने राघव चड्ढा के AAP छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने के ऐलान के बाद भाजपा पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि AAP सांसदों को अपने पाले में लाने के लिए बीजेपी ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही. सत्ता का दुरुपयोग करके पार्टी ऑपरेशन लोटस चला रही है.

The post राघव चड्ढा बीजेपी में होंगे शामिल, संजय सिंह का आरोप- ऑपरेशन लोटस चला रही भाजपा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top