Hot News

RCB vs GT: 81 रन पर आउट होते ही गुस्से से लाल हुए Virat Kohli, खुद से थे नाराज

RCB vs GT: आईपीएल के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई है. चेज मास्टर कोहली ने शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 44 गेंदों में 81 रनों की धुआंधार पारी स्पोर्ट्सी, जिसने टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. कोहली की इस पारी में आक्रामकता और बेहतरीन टाइमिंग का अद्भुत मेल देखने को मिला. उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट्स स्पोर्ट्से और गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया. अपनी 81 रनों की पारी के दौरान कोहली ने 8 शानदार चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े. हालांकि आउट होने के बाद वह काफी नाराज दिखे.

184 के स्ट्राइक रेट से कोहली ने बनाए रन

उनका स्ट्राइक रेट 184.09 रहा, जो उनकी आक्रामक मंशा को साफ दर्शाता है. उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों के खिलाफ कोई भी ढील नहीं दी और क्रीज पर जमने के बाद लगातार रन बटोरते रहे. विराट कोहली को 81 के स्कोर पर जेसन होल्डर ने आउट किया. उन्होंने एक लो बाउंसर फेंकी, जिसे कोहली पुल करना चाहते थे. गेंद बैट के अंदर के हिस्से से टकराई और स्टंप्स में जा लगी. इस तरह से आउट होने के बाद कोहली का गुस्सा सातवें आसमान पर था.

14वें ओवर में आउट हुए कोहली

कोहली खुद को कोसते नजर आए. आज कोहली के बल्ले से शतक की पूरी उम्मीद की जा रही थी, लेकिन यह अनुभवी बैटर 19 रन पीछे रह गया. कोहली खुदकर गुस्से में कुछ बड़बड़ाते हुए मैदान से बाहर निकल गए. उनके चेहरे पर गुस्से का भाव साफ दिख रहा था. उन्होंने चुपचाप डगआउट से अपना दूसरा बैट उठाया और पवेलियन की ओर चले गए. हालांकि कोहली ने अपना काम कर दिया था. कोहली का विकेट 14वें ओवर में गिरा, तब तक टीम का स्कोर 154 रन हो चुका था.

चिन्नास्वामी स्टेडियम में रनों का पहाड़

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी ने अपने होम ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. हालांकि अरसीबी के गेंदबाज ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए और साई सुदर्शन ने शतक जड़ दिया. सुदर्शन के शतक के दम पर जीटी ने 203 रनों का स्कोर पोस्ट किया और जीत के लिए आरसीबी को 204 रनों का टारगेट मिला. कोहली ने जो काम किया उसके बाद बाकी के बल्लेबाजों को जीत के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी.

ये भी पढ़ें…

RCB vs GT: Sai Sudharsan ने जड़े 58 गेंद पर 100 रन, क्रिस गेल की लिस्ट में शामिल

इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर नहीं स्पोर्ट्सेंगे MS Dhoni, CSK कोच का क्लियर बयान

The post RCB vs GT: 81 रन पर आउट होते ही गुस्से से लाल हुए Virat Kohli, खुद से थे नाराज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top