Hot News

‘नया बिहार है, यहां गोली का जवाब तोप से मिलेगा…’, भागलपुर एनकाउंटर पर मांझी का तेजस्वी यादव पर तीखा हमला

Bhagalpur EO Murder: बिहार के भागलपुर जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात मंगलवार शाम कार्यालय परिसर में हुई, जहां घुसकर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की. इस हमले में सभापति राज कुमार उर्फ गुड्डू भी घायल हो गए.

पुलिस का त्वरित एक्शन, आरोपी एनकाउंटर में ढेर

घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रामधनी यादव को एनकाउंटर में मार गिराया. रामधनी यादव, सुल्तानगंज नगर परिषद की उपसभापति के पति बताए जा रहे हैं. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की अब पूरे राज्य में चर्चा हो रही है.

जीतन राम मांझी का तेजस्वी यादव पर तंज

इस मामले पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा कि सम्राट की पराक्रमी सेना के सामने सिकंदर महान ने भी घुटने टेक दिए थे, तेजस्वी यादव गैंग की क्या हैसियत. अब यह नया बिहार है, यहां गोली का जवाब तोप से दिया जाएगा. वेल डन भागलपुर पुलिस…

प्रशासन का ऐलान: 25 लाख की सहायता और राजकीय सम्मान

घटना के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा दुख जताते हुए मृतक अधिकारी के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. साथ ही उन्होंने अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि कृष्ण भूषण कुमार ने कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है और राज्य प्रशासन उनके परिवार के साथ खड़ी है.

राजद का हमला: कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

वहीं, इस घटना को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने प्रशासन पर तीखा हमला बोला है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि यह घटना बिहार की बिगड़ी कानून व्यवस्था का सबूत है. उन्होंने आरोप लगाया कि जब प्रशासनी कार्यालयों में अधिकारी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है. राजद ने कहा कि राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं.

सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर बहस

भागलपुर की इस घटना ने एक बार फिर बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर सियासी बहस छेड़ दी है. एक तरफ पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना हो रही है, तो दूसरी तरफ विपक्ष प्रशासन को घेरने में जुटा है.

Also Read: भागलपुर में दिनदहाड़े शूटआउट: नगर परिषद ऑफिस में घुसकर ईओ की हत्या, सभापति को मारी कई गोलियां

The post ‘नया बिहार है, यहां गोली का जवाब तोप से मिलेगा…’, भागलपुर एनकाउंटर पर मांझी का तेजस्वी यादव पर तीखा हमला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top