Jammu kashmir: जम्मू कश्मीर के कठुआ में मंगलवार की शाम एक जवान ने अपने ही सहकर्मियों पर फायर झोंक दिया. घटना में चार जवानों की मौत हो गई है. गोलीबारी की यह घटना सीआईएसएफ कैंप की है. सीआईएसएफ हेडक्वार्टर ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. सीआईएसएफ के डीजी खुद जांच पर नजर रखे हुए हैं.
बहस के बाद एक जवान ने कर दी फायरिंग
अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के ये कर्मी हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे बसोहली के मशका गांव स्थित सेवा-तृतीय बिजली परियोजना की सुरक्षा में तैनात थे. उन्होंने कहा कि किसी मुद्दे को लेकर दो जवानों के बीच बहस हुई, जिसके बाद उनमें से एक ने अंधाधुंध गोलीबारी की. इस घटना में चार कर्मियों की मौत हो गई.
CISF की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मारे गए चार जवानों की पहचान- असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, कॉन्स्टेबल रफीक अहमद, कॉन्स्टेबल संदीप कुमार और सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई है.
The post Jammu kashmir: कठुआ में बहस के बाद जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत appeared first on Naya Vichar.