Hot News

एग्जिट पोल 2026: असम में बीजेपी की हैट्रिक, केरल में यूडीएफ और तमिलनाडु में फिर डीएमके

Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान पूरा हुआ, जहां कुल 294 सीटों पर चुनाव हुए. ज्यादातर एग्जिट पोल बीजेपी को निर्णायक बढ़त या बहुमत मिलने का अनुमान लगा रहे हैं. हालांकि, कुछ सर्वे तृणमूल कांग्रेस (TMC) की वापसी की संभावना भी जता रहे हैं. पीपुल्स प्लस के अनुसार, टीएमसी 177–187 सीटें जीत सकती है, जबकि भाजपा को 95–110 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, पोल डायरी और मैट्रिज जैसे सर्वे भाजपा को 140 से अधिक सीटों के साथ सत्ता में आने की संभावना जता रहे हैं. पी-मार्क सर्वे में भी भाजपा को 150–175 सीटें मिलने का अनुमान है.

एग्जिट पोल में असम में बीजेपी की हैट्रिक

असम में सभी प्रमुख एग्जिट पोल भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की मजबूत जीत की ओर इशारा कर रहे हैं. एक्सिस माय इंडिया के अनुसार, एनडीए को 88–100 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस गठबंधन 24–36 सीटों तक सिमट सकता है. मैट्रिज सर्वे भी एनडीए को 85–95 सीटों के साथ बहुमत दे रहा है.

केरल- यूडीएफ की वापसी के संकेत

केरल में अधिकतर सर्वे वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) की सत्ता से विदाई और कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UD) की जीत का अनुमान लगा रहे हैं. एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, यूडीएफ को 78 से 90 सीटें मिल सकती हैं, जबकि एलडीएफ को 49 से 62 सीटें मिलने का अनुमान है. अन्य सर्वे भी यूडीएफ को स्पष्ट बढ़त दे रहे हैं.

तमिलनाडु- डीएमके गठबंधन मजबूत

तमिलनाडु में ज्यादातर एग्जिट पोल द्रमुक (DMK) के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत का अनुमान जता रहे हैं. पीपुल्स प्लस के अनुसार, डीएमके गठबंधन को 125 से 145 सीटें मिल सकती हैं, जबकि एनडीए 65 से 80 सीटों तक रह सकता है.

पुडुचेरी- एनडीए को बढ़त

पुडुचेरी में भी एग्जिट पोल एनडीए गठबंधन को बढ़त देते नजर आ रहे हैं. एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, एनडीए को 16 से 20 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस-डीएमके गठबंधन 6 से 8 सीटों तक सीमित रह सकता है. टीवीके को दो से चार सीटें मिलने की संभावना जताई गई है.

Also Read: पश्चिम बंगाल : एग्जिट पोल में ममता बनर्जी की विदाई तय, भाजपा की बन रही प्रशासन

The post एग्जिट पोल 2026: असम में बीजेपी की हैट्रिक, केरल में यूडीएफ और तमिलनाडु में फिर डीएमके appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top