CSK vs MI : हार्दिक पंड्या ने शनिवार (2 मई) को आईपीएल मैच में Chennai Super Kings से हार के बाद निराशा जताई. उन्होंने कहा कि सिर्फ आज का दिन ही नहीं, बल्कि पूरा सीजन ही उनकी टीम के हिसाब से नहीं जा रहा है. हार्दिक ने मैच के बाद कहा कि सीएसके ने हमसे बेहतर बल्लेबाजी की, बेहतर गेंदबाजी की और बेहतर फिल्डिंग की. उन्होंने बेहतर क्रिकेट स्पोर्ट्सा.
उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा लग रहा था कि हम 180-190 रन तक पहुंच जाएंगे. हालांकि 10 ओवर के बाद उस लय को बरकरार नहीं रख सके. इसके अलावा पारी को अच्छी तरह से फिनिश भी नहीं कर पाए. पारी की शुरूआत में शॉट्स स्पोर्ट्सना आसान नहीं होता. एक सोची समझी और सधी हुई पारी स्पोर्ट्सने की जरूरत थी. हार्दिक ने कहा कि उनके बल्लेबाज गेंद को ठीक से कनेक्ट नहीं कर पाए क्योंकि सामने वाली टीम की गेंदबाजी काफी शानदार थी.
यह भी पढ़ें : CSK vs MI: सीएसके ने एमआई को 8 विकेट से हराया, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने की कगार पर
सीएसके ने मुंबई इंडियंस को छोटे स्कोर पर रोक दिया
सीएसके ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस को छोटे स्कोर पर रोक दिया जिसके बाद कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (नाबाद 67) और कार्तिक शर्मा (नाबाद 54) के बीच तीसरे विकेट के लिए 75 गेंद में 98 रन की अटूट साझेदारी की मदद से आठ विकेट से जीत दर्ज की. अफगानिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर नूर अहमद (26 रन देकर दो विकेट) और अंशुल कंबोज (32 रन देकर तीन विकेट) की जबरदस्त गेंदबाजी की बदौलत सीएसके ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट पर महज 159 रन पर रोक दिया.
The post CSK vs MI : हार के बाद पूरी तरह निराश नजर आए मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या appeared first on Naya Vichar.

