Hot News

संडे को बनाना है और भी खास, तो फैमली के साथ ट्राई करें ये ब्रन्च आइडियाज 

Sunday Brunch Ideas: रविवार का दिन हर स्त्री के लिए खास होता है, क्योंकि यह समय अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने और सुकून के पल बिताने का मौका देता है. ऐसे में एक स्वादिष्ट और संतुलित ब्रंच दिन को और भी यादगार बना सकता है. हल्के, हेल्दी और आसान व्यंजन न केवल शरीर को ऊर्जा देते हैं बल्कि मूड को भी फ्रेश रखते हैं. पनीर पराठा, फ्रूट सलाद, पैनकेक या सैंडविच जैसे विकल्प घर पर आसानी से तैयार किए जा सकते हैं. इन खास ब्रंच आइडियाज के साथ आप अपने रविवार को प्यार और स्वाद से भर सकती हैं.

1. पनीर पराठा + दही + मिंट चटनी

रविवार की शुरुआत कुछ क्लासिक और सैटिस्फाइंग से करें. गर्म-गर्म पनीर पराठा, ठंडी दही और फ्रेश पुदीना चटनी के साथ एक परफेक्ट ब्रंच बनता है. चाहें तो ऊपर से थोड़ा मक्खन डालकर इसका स्वाद और बढ़ा सकती हैं.

2. फ्रूट सलाद + योगर्ट बाउल

यह एक हल्का और हेल्दी ऑप्शन है, जिसमें सेब, केला, अनार, पपीता और मौसमी फल शामिल कर सकती हैं. ऊपर से शहद, ड्राई फ्रूट्स और थोड़ा चिया सीड्स डालकर इसे और पौष्टिक और टेस्टी बनाएं.

3. पैनकेक + शहद/मेपल सिरप

अगर मीठा खाने का मन हो तो सॉफ्ट और फ्लफी पैनकेक एक बढ़िया विकल्प है. इसे शहद या मेपल सिरप के साथ सर्व करें और ऊपर से स्ट्रॉबेरी, केला या चॉकलेट सॉस डालकर इसे और खास बनाएं.

4. वेज सैंडविच + जूस

खीरा, टमाटर, उबला आलू, चीज और हरी चटनी से बना सैंडविच एक क्विक और टेस्टी ब्रंच है. इसके साथ फ्रेश ऑरेंज, अनार या मिक्स फ्रूट जूस जोड़कर इसे और रिफ्रेशिंग बनाएं.

5. ऑमलेट + ब्राउन ब्रेड + चाय

प्रोटीन से भरपूर यह ब्रंच ऑप्शन हेल्दी और पेट भरने वाला है. वेज या चीज ऑमलेट के साथ ब्राउन ब्रेड और एक कप गर्म चाय या कॉफी दिन की शुरुआत को और बेहतर बना देती है.

यह भी पढ़ें: नौतपा के समय इन पेड़ों को लाएं घर, भीषण गर्मी में मिलेगी ठंढक 

यह भी पढ़ें: कब से शुरू हो रहा है नौतपा, 9 दिनों की भीषण गर्मी में जानें क्या करें क्या न करें

The post संडे को बनाना है और भी खास, तो फैमली के साथ ट्राई करें ये ब्रन्च आइडियाज  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top