Axis Bank Digital Locker: अगर आप भी बैंक लॉकर के लिए महीनों से इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी समाचार है. देश के बड़े प्राइवेट बैंक, Axis Bank ने दिल्ली के DLF मिडटाउन प्लाजा (कैपिटल ग्रीन) में अपनी पहली ऐसी ब्रांच खोली है, जो पूरी तरह से डिजिटल लॉकर की सुविधा पर आधारित है. इसका उद्घाटन वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा सचिव एम. नागराजू ने किया.
लॉकर के लिए इतना लंबा इंतजार क्यों?
हिंदुस्तान के बड़े शहरों में रहने वाले लोगों के पास पैसा और कीमती सामान तो बढ़ रहा है, लेकिन उन्हें रखने के लिए बैंक लॉकर कम पड़ रहे हैं. एक आंकड़े के मुताबिक, साल 2030 तक करीब 6 करोड़ लोगों को लॉकर की जरूरत होगी, जबकि फिलहाल पूरे देश में सिर्फ 60 लाख लॉकर ही उपलब्ध हैं. इसी कमी को दूर करने के लिए एक्सिस बैंक ने यह हाई-टेक कदम उठाया है.
इस डिजिटल ब्रांच में क्या खास है?
Axis Bank की यह नई ब्रांच पूरी तरह टेक्नोलॉजी आधारित है. यहां ग्राहकों को बायोमेट्रिक और बिना चाबी के एंट्री मिलेगी. लॉकर इस्तेमाल करने के लिए ब्रांच स्टाफ पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी. खास बात यह है कि लॉकर सीधे एक प्राइवेट एक्सेस लाउंज तक पहुंचाया जाएगा, जिससे ग्राहकों को पूरी गोपनीयता और सुविधा मिलेगी. सुरक्षा के लिए वॉल्ट में मल्टी-लेयर सर्विलांस और सेंसर बेस्ड प्रोटेक्शन दिया गया है. साथ ही यह सुविधा 24×7 उपलब्ध रहेगी.
बैंक ने क्या कहा?
बैंक के एमडी और सीईओ अमिताभ चौधरी ने कहा कि आज ग्राहक अपने कीमती सामान की सुरक्षा के लिए ज्यादा कंट्रोल, पारदर्शिता और सुविधा चाहते हैं. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह डिजिटल लॉकर ब्रांच शुरू की गई है.
ये भी पढ़ें: दलाल स्ट्रीट पर बिहार का भौकाल, बड़े शहरों को पीछे छोड़ निकला सबसे आगे
The post एक्सिस बैंक लाया है डिजिटल लॉकर, 24 घंटे रहेगा खुला appeared first on Naya Vichar.

