Hot News

आज से होगी निशांत कुमार के सद्भाव यात्रा की शुरुआत, लग्जरियस निश्चय रथ से पहुंचेंगे लोगों के बीच

Nishant Kumar: जेडीयू नेता निशांत कुमार सद्भाव यात्रा की शुरुआत रविवार को पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से करेंगे. इसकी सभी तैयारियां हो चुकी हैं. इसके लिए लग्जरियस निश्चय रथ तैयार किया गया है. इसी रथ पर पहले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी यात्रा कर चुके हैं. इस रथ को नये तरीके से बेहतर बनवाया गया है. इस रथ से निशांत कुमार कुछ जेडीयू नेताओं के साथ रविवार सुबह करीब 11 बजे जदयू प्रदेश मुख्यालय से पश्चिम चंपारण के लिए रवाना होंगे.

यात्रा के दौरान क्या-क्या करेंगे निशांत कुमार?

जानकारी के मुताबिक, निशांत कुमार के साथ जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार शामिल रहेंगे. सूत्रों के अनुसार इस सद्भाव यात्रा के दौरान निशांत कुमार प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर तक के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. उनकी समस्याएं और सुझाव सुनेंगे. साथ ही सुझावों पर अमल करने और समस्याओं के समाधान पर काम करेंगे. फिलहाल उनकी यात्रा का पहला फेज दो दिनों तीन और चार मई का है.

जेडीयू नेताओं ने झोंकी ताकत

निशांत कुमार की यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए जेडीयू ने पूरी ताकत झोंक दी है. वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार के नेतृत्व में प्रखंडवार कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए. जबकि जेडीयू जिलाध्यक्ष प्रभात रंजन सिंह की मौजूदगी में बगहा में हुई विशेष बैठक में भव्य स्वागत की रणनीति तैयार की गई है. वाल्मीकिनगर में पूर्व विधायक रिंकू सिंह ने तैयारियों की कमान संभाल रखी है, ताकि यात्रा के दौरान जनसैलाब उमड़ सके.

क्यों खास है निश्चय रथ?

निश्चय रथ की बात करें तो, यह एक लग्जरियस बस है. इसके अंदर तमाम सुविधाएं है. बस को खास इसलिए भी बताया जा रहा है क्योंकि इस बस के चारों तरफ लगा स्टीकर पूर्व सीएम नीतीश कुमार के विकास कार्यों को दर्शाता है. निश्चय रथ में पूर्व सीएम नीतीश कुमार की बड़ी सी तस्वीर लगी है. साथ ही उनके रैलियों, यात्राओं, स्त्रीओं के लिए पिंक बस की सुविधा, नियुक्ति पत्र वितरण, जीविका दीदियों के अलावा अन्य कई तस्वीरें हैं.

Also Read: बिहार के इन 24 जिलों में आज बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

The post आज से होगी निशांत कुमार के सद्भाव यात्रा की शुरुआत, लग्जरियस निश्चय रथ से पहुंचेंगे लोगों के बीच appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top