Hot News

Video : एसी से निकली चिंगारी, 9 की मौत, दरवाजे बंद होने के कारण लोग बाहर नहीं निकल पाए

Video : दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने विवेक विहार आग हादसे पर कहा कि अंदर के हालात बेहद दिल दहला देने वाले थे. इस हादसे में 9 लोगों की जान गई. शुरुआती वजह एसी में चिंगारी बताई जा रही है. दरवाजे बंद होने की वजह से लोग बाहर नहीं निकल पाए. हालांकि पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर करीब 20 लोगों की जान बचा ली.

रविवार तड़के चार मंजिला रिहायशी इमारत में आग लगने की समाचार आई. इसका वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि बिल्डिंग से आग की पलटें उठ रहीं हैं. राहत बचाव का काम जारी है.

अधिकारियों के मुताबिक विवेक विहार में तड़के करीब 3:48 बजे चार मंजिला बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस, दमकल और आपदा टीम मौके पर पहुंची. आग दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल तक फैल गई, जिसके बाद बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ. फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है.

यह भी पढ़ें : Delhi Fire : एसी में धमाके के बाद लगी आग, 9 लोगों की मौत

आग पर काबू पाने में आई काफी दिक्कत

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के दौरान बिल्डिंग से करीब 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इनमें से दो लोग हल्के घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल भेजा गया. आग पर काबू पाने के लिए 12 दमकल गाड़ियां मौके पर लगाई गईं. इस दौरान दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीमों ने मिलकर रेस्क्यू और निकासी का काम किया. अधिकारियों के मुताबिक, कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया.

The post Video : एसी से निकली चिंगारी, 9 की मौत, दरवाजे बंद होने के कारण लोग बाहर नहीं निकल पाए appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top