Jabalpur Cruise Boat Tragedy: क्रूज बोट हादसे में 4 साल के विराज सोनी और उनकी 43 वर्षीय मां, नीतू सोनी की जान चली गई. नीतू का शव एक दिन पहले ही मिल गया था, जबकि विराज का शव आज बरामद हुआ.
नीतू सोनी की बहन ने बयां किया हादसे का खौफनाक मंजर
मृतक नीतू की बहन राखी सोनी ने बताया कि वे सभी परिवार के साथ घूमने निकले थे. फोटो लेते समय उन्हें बताया गया कि क्रूज उनका इंतजार कर रहा है. रवाना होने के कुछ ही देर बाद तेज हवाएं चलने लगीं और ऊंची लहरें उठने लगीं. शुरू में यात्री रोमांच की वजह से उत्साहित थे, लेकिन जैसे-जैसे क्रूज अनियंत्रित होकर हिलने लगा, हालात बिगड़ गए. राखी ने आरोप लगाया कि लाइफ जैकेट बहुत देर से बांटे गए, जिससे लोगों को खुद को संभालना मुश्किल हो गया. लहरों के कारण डेक पर पानी भर गया था, जिसके चलते बच्चों और स्त्रीओं को नीचे जाना पड़ा. उन्होंने बताया, हमने चालक से नाव को फ्लाईओवर के पास रोकने को कहा, लेकिन वह आगे बढ़ाता रहा. फ्लाईओवर के पास मौजूद बचाव दलों ने रस्सियां फेंककर दर्जनों लोगों को बाहर निकाला. इस अफरा-तफरी में परिवार के कुछ सदस्य तो बच गए, लेकिन नीतू और विराज लहरों में खो गए.
#WATCH | Jabalpur, Madhya Pradesh: In the aftermath of the cruise boat tragedy, rescue teams recovered the body of a 4-year-old child during a search operation.
A 4‑year‑old Viraj Soni and his 43‑year‑old mother, Neetu Soni, lost their lives in the Jabalpur Cruiseboat tragedy.… pic.twitter.com/YUMwQM7TJj
— ANI (@ANI) May 3, 2026
भाई ने बताया परिवार का दर्द
नीतू के भाई प्रकाश सोनी ने बताया कि परिवार के सात सदस्य एक साथ घूमने गए थे, जिनमें दो बहनें और शिशु शामिल थे. इनमें से पांच लोग सुरक्षित बच गए, लेकिन नीतू और उनके बेटे की मौत हो गई. नीतू अपने शिशु के पालन-पोषण के लिए खुद काम करती थीं और पारिवारिक दिक्कतों के कारण पति से अलग रह रही थीं. मुख्यमंत्री ने भी घटनास्थल का दौरा कर हर संभव मदद और बचाव कार्य जारी रखने का आश्वासन दिया था.
The post जबलपुर क्रूज बोट हादसा: 4 साल के शिशु का शव बरामद, अपनों ने बयां किया रूह कंपा देने वाला मंजर appeared first on Naya Vichar.

