Hot News

होर्मुज में एक जहाज पर हमला, नौकाओं से बनाया गया निशाना

Strait of Hormuz: ब्रिटिश सेना के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने रविवार को बताया- होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक मालवाहक पोत पर कई छोटी नौकाओं द्वारा हमला किए जाने की सूचना मिली है.

चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित

रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान के सिरिक तट पर हुए हमले में चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं. रिपोर्ट में जहाजों को सावधानीपूर्वक आवागमन करने को लेकर आगाह किया गया है.

ईरान ने होर्मुज में नियंत्रण का किया दावा

ईरानी अधिकारियों ने दावा किया है कि जलडमरूमध्य पर उनका नियंत्रण बना हुआ है और अमेरिका या इजराइल से संबद्ध न होने वाले जहाज शुल्क का भुगतान करके वहां से गुजर सकते हैं.

ट्रंप का ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी जारी

अमेरिका अब भी ईरानी बंदरगाहों पर नाबाकंदी जारी रखा हुआ है. हर आने-जाने वाले जहाजों पर अमेरिकी सैनिक नजर बनाए हुए हैं. इस बीच ईरान ने साफ कहा है कि ट्रंप की नाकेबंदी योजना निश्चित रूप से विफल होगी.

ईरान ने 30 दिन के भीतर युद्ध समाप्त करने का प्रस्ताव दिया, ट्रंप को संदेह

ईरान ने अमेरिका को नया प्रस्ताव भेजा है. जिसमें 30 दिनों के भीतर सुलझाने का आह्वान किया. इधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह युद्ध समाप्त करने के लिए ईरान के एक नए प्रस्ताव पर मंथन कर रहे हैं. लेकिन उन्होंने ईरान के साथ कोई समझौता होने की संभावना पर संदेह भी जताया.

The post होर्मुज में एक जहाज पर हमला, नौकाओं से बनाया गया निशाना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top