Hot News

DC vs KKR: प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने उतरेगी दिल्ली और कोलकाता, जानें मुकाबले से जुड़ी A टू Z डिटेल

DC vs KKR: दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत की शुरुआत अच्छी रही थी. पहले दो मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली की गाड़ी पटरी से उतर गई. उसके बाद 8 मुकाबले में केवल 2 ही जीत हासिल करने में सफल रही. दिल्ली कैपिटल्स 10 में से 4 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में 7वें पायदान पर मौजूद है. वहीं कोलकाता के लिए इस सीजन अभी तक कुछ भी अच्छा नहीं रहा है. कोलकाता की टीम अब तक 9 मैचों में 3 जीत के साथ अंक तालिका में 8वें पायदान पर है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में अब तक दिल्ली औऱ कोलकाता के बीच कुल 35 मुकाबले स्पोर्ट्से गए हैं. जिसमें कोलकाता की टीम ने 19 में जीत हासिल की है. वहीं दिल्ली को 15 में जीत मिली है. जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका. दिल्ली की नजरें इस बढ़त को कम करने पर होगी. वहीं कोलकाता इस बढ़त और और बढ़ाने की कोशिश करेगी.

अरुण जेटली स्टेडियम का पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम में आमतौर पर बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिलता है. इस पर गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती है. लेकिन पिछले कुछ मुकाबले में दिल्ली के पिच से गेंदबाजों को भी काफी फायदा मिला है. ऐसे में अब दिल्ली की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज के लिए काफी मददगार है. इस मैदान पर पहली पारी का औसतन स्कोर 170 प्लस है.

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

दिल्ली का मौसम समान्य रहने की उम्मीद है. एक्यूवेदर के मुताबिक 8 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगी. मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. उस समय दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है.

दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

दिल्ली कैपिटल्स की टीम: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, कुलदीप यादव, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, नितीश राणा, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी एनगिडी, विपराज निगम, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, त्रिपुरा विजय, माधव तिवारी, औकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, काइल जैमिसन और रेहान अहमद.

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रमनदीप सिंह, फिन एलन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, उमरान मलिक, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजारबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन और सौरभ दुबे.

यह भी पढ़ें: 10 हजार फ्री टिकटों की शर्त ने छीनी बेंगलुरु से IPL फाइनल की मेजबानी, BCCI सचिव ने किया खुलासा

The post DC vs KKR: प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने उतरेगी दिल्ली और कोलकाता, जानें मुकाबले से जुड़ी A टू Z डिटेल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top