Hot News

दिल्ली पार्क गैंगरेप पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ‘पार्क, सड़क और बसें हाई-रिस्क जोन नहीं बन सकते’

दिल्ली के कालकाजी स्थित आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी के कथित गैंगरेप मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार ( 28 सितंबर) को स्वतः संज्ञान लिया है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक,अदालत ने दिल्ली-NCR में स्त्रीओं और नाबालिगों के खिलाफ हाल में सामने आये यौन अपराधों पर गंभीर चिंता जतायी. जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ ने दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पार्क, सड़क, बस, मेट्रो स्टेशन और सबवे जैसी सार्वजनिक जगहों को खराब पेट्रोलिंग और निगरानी की कमी के कारण ‘हाई-रिस्क जोन’ नहीं बनाया जा सकता. पीठ ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है.

क्या 2012 के निर्भया कांड से सबक लिया गया?

पीठ ने दिल्ली-NCR में नाबालिगों के खिलाफ लगातार सामने आ रही यौन हिंसा की घटनाओं पर चिंता जताते हुए 2012 के निर्भया कांड का भी उल्लेख किया. कोर्ट ने कहा कि इन घटनाओं को देखकर यह सवाल उठता है कि क्या उस घटना से जरूरी सबक लिया गया है. पीठ ने संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत गरिमा के साथ हिंसा-मुक्त जीवन के अधिकार को मौलिक गारंटी बताया.

आस्था कुंज पार्क मामले में क्या हुआ?

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 17 वर्षीय लड़की अपने एक पुरुष मित्र के साथ कालकाजी मंदिर गयी थी. इसके बाद दोनों आस्था कुंज पार्क पहुंचे. आरोप है कि तीन लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दोनों को रोका और लड़की को उसके दोस्त से अलग कर दिया. पुलिस के मुताबिक, इसके बाद पार्क के एक सुनसान हिस्से में लड़की के साथ कथित तौर पर यौन हिंसा की गयी.

तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच के दौरान CCTV फुटेज और तकनीकी इनपुट की मदद ली गयी. पुलिस के अनुसार, आरोपियों में से एक ने गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर कथित तौर पर गोली चलायी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ.

LSR कॉलेज की छात्राओं ने भी उठाये थे सुरक्षा के सवाल

आस्था कुंज पार्क के पास स्थित लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्राओं की ओर से पहले भी इलाके में सुरक्षा और कथित यौन उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर शिकायतें सामने आने की बात सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में रखी गयी. कोर्ट ने कहा कि ऐसी शिकायतों के बावजूद सुरक्षा संबंधी कमियों को दूर करने के लिए पर्याप्त निगरानी व्यवस्था मजबूत नहीं की गयी.

पार्क में सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल

घटना के बाद पार्क की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार पार्क के अंदर सीसीटीवी कैमरों की कमी थी और प्रवेश द्वारों पर लगे कई कैमरे काम नहीं कर रहे थे. इससे निगरानी व्यवस्था को लेकर चिंता और बढ़ी है.

दिल्ली-NCR की अन्य घटनाओं पर भी कोर्ट की नजर

सुप्रीम कोर्ट ने केवल कालकाजी की घटना पर ही नहीं, बल्कि स्वारूप नगर में नाबालिग के कथित गैंगरेप और ग्रेटर नोएडा से दिल्ली आ रही बस में एक अन्य नाबालिग के यौन उत्पीड़न की घटना का भी संज्ञान लिया है. पीठ ने इन घटनाओं को सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े व्यापक सवाल के तौर पर देखा है.

अब दिल्ली पुलिस से जवाब तलब

सुप्रीम कोर्ट के स्वतः संज्ञान के बाद दिल्ली पुलिस को इन घटनाओं और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जवाब देना होगा. अदालत की टिप्पणी से साफ है कि पार्क, सड़क, सार्वजनिक परिवहन और दूसरे सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा, पेट्रोलिंग और निगरानी व्यवस्था की भूमिका पर अब न्यायिक स्तर पर भी गंभीरता से विचार हो रहा है.

ये भी पढ़ें: राम मंदिर आंदोलन से सामाजिक एकता तक, पीएम मोदी ने अशोक सिंघल को किया याद, बोले- उनका जीवन परमार्थ की मिसाल

The post दिल्ली पार्क गैंगरेप पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ‘पार्क, सड़क और बसें हाई-रिस्क जोन नहीं बन सकते’ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top