LPU Students Experience: बीते दिनों LPU कैंपस में हुई घटना के बाद यूनिवर्सिटी की ओर से जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं. इसके तहत नियमित कक्षाओं को 10 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि Mid-Term Exam को अगली सूचना तक पोस्टपोन किया गया है. साथ ही, जो स्टूडेंट्स इस दौरान अपने घर जाना चाहते हैं, उन्हें इसकी अनुमति दी गई है. ऐसे में घर लौट रहे कई छात्रों ने कैंपस में हुई घटना के दौरान अपने अनुभव साझा किए हैं. आइए जानते हैं, उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर क्या कहा है.
LPU Incident Update: मास्क पहने थे कई प्रदर्शनकारी
LPU के छात्र विशाल कुमार ने कैंपस से घर जाते समय मीडिया को बताया कि सुबह तक सब नाॅर्मल था, स्टूडेंट्स सड़कों पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. हालांकि जैसे ही रात हुई, बाहर से बड़ी संख्या में लोग मास्क पहनकर आए और स्थिति हिंसक हो गई. इसके बाद कैंपस में तोड़-फोड़ शुरू हाे गई. वे एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक जा रहे थे और हर चीज को तोड़-फोड़ रहे थे. रात के समय स्थिति काफी गंभीर हो गई थी. घटना के बाद कॉलेज अथॉरिटी ने क्लासेस सस्पेंड कर दी है.
ये भी पढ़ें: 2000 छात्र, एक रात और तबाह हुआ पूरा कैंपस, LPU की पूरी इनसाइड स्टोरी
LPU Notice For Students: काॅलेज की छात्रा ने बताया आंखों देखा हाल
LPU कैंपस में चल रहा प्रोटेस्ट लड़कियों की सेफ्टी को लेकर था, मगर स्थिति ऐसी हो गई है की काॅलेज कैंपस में खुद लड़कियां ही सेफ नहीं हैं. यह बात काॅलेज की एक छात्रा खुशी चतुर्वेदी ने कही है. ANI की ओर से X पर जारी एक वीडियो पोस्ट में छात्रा ने कहा कि जो छात्र घर नहीं जा रहे हैं, वे अपने हॉस्टल के अंदर ही रहें. अगर वे विरोध करना चाहते हैं, तो शांतिपूर्ण तरीके से कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: LPU Students Protest: गैंगरेप की अफवाह से LPU में हंगामा, हजारों छात्र जुटे, जमकर की तोड़फोड़
LPU Students Reaction: बिल्डिंग में लगाई आग और किया तोड़-फोड़
काॅलेज के एक स्टूडेंट ने आखों देखा हाल बताया कि स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि CS बिल्डिंग में आग लगाया गया और एडमिशन ब्लॉक को तोड़ दिया गया. उन्होंने बताया कि हंगामा अब थम गया है और काॅलेज कैंपस में शांति का माहौल है. पुलिस ने कैंपस को सुरक्षित कर लिया है. अभी तो हम सुरक्षित महसूस कर रहे हैं, लेकिन हमें पक्का नहीं पता कि 10 दिन बाद सब कुछ सामान्य होगा या नहीं. ऑनलाइन क्लास होंगी या नहीं, क्योंकि कल रात क्लासरूम में काफी तोड़-फोड़ की गई थी.
LPU Room No. 504 Girls Comment: क्या कहा हाॅस्टल की छात्राओं ने?
LPU ने हाॅस्टल के रूम नंबर 504 की छात्राओं का एक वीडियो जारी करके दावा किया था कि इसमें छात्राएं विवाद के बारे में सीधे तौर पर बात कर रही थीं और यह वीडियो उनकी “साफ मंजूरी” से पब्लिश किया गया था. हालांकि मीडिया में उन्ही लड़कियों के वायरल हो रहे वीडियो में उन्हें आरोप लगाते देखा जा रहा है कि उनके बयानों को एडिट किया गया है. उन्हें बताया गया कि क्या बोलना है और वीडियो उनकी मंजूरी के बिना पब्लिश किया गया.
Note: नया विचार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
ये भी पढ़ें: LPU Classes Suspended: 10 दिन बंद रहेंगी कक्षाएं, Mid-Term Exams भी पोस्टपोन
The post LPU Protest: आखिर रात में कैंपस में क्या हुआ? छात्रों ने बताया आंखों देखा हाल appeared first on Naya Vichar.

