Hot News

गौरव खन्ना ने खतरों के खिलाड़ी 15 में एंट्री पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ट्रॉफी या जीत मुख्य लक्ष्य नहीं

गौरव खन्ना स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. बिग बॉस 19 में दर्शकों का दिल जीतने के बाद, अब खतरों से स्पोर्ट्सते दिखाई देंगे. अब एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा कि वह प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन सिर्फ ट्रॉफी जीतने के पीछे नहीं भागना चाहते.

बैक टू बैक ट्रॉफी जीतना बरकरार रखने पर क्या बोले गौरव खन्ना

गौरव खन्ना ने खतरों के खिलाड़ी शो में शामिल होने और अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने के बारे में बात करते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, “मैंने कभी भी ट्रॉफी या जीत को अपना मुख्य लक्ष्य नहीं बनाया है. हालांकि, मैं प्रतिस्पर्धी हूं और मैं जो भी काम हाथ में लेता हूं, उसमें अच्छा परफॉर्म करना चाहता हूं, लेकिन मैं ही जीतू ऐसा नहीं सोचता हूं. मैं अपने तरीके से काम करना और एक-एक कदम आगे बढ़ना पसंद करता हूं.”

खतरों के खिलाड़ी में अपना बेस्ट देना चाहते हैं गौरव खन्ना

गौरव खन्ना ने आगे कहा, “खतरों के खिलाड़ी के साथ, मुझे पता है कि ऐसे पल आएंगे, जो मुझे घबरा देंगे या डरा देंगे. फिर भी, मैं हर चुनौती का सामना करना चाहता हूं और देखना चाहता हूं कि यह सफर मुझे कहां ले जाता है. मैं अच्छा परफॉर्म करना चाहता हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं सिर्फ ट्रॉफी जीतने के लिए यह कर रहा हूं.”

एकदम रियल दिखेंगे गौरव खन्ना

उन्होंने आगे कहा, “मैं खतरों के खिलाड़ी में एकदम रियल दिखना चाहता हूं, क्योंकि मुझे कैमरे के सामने दिखावा करना बिल्कुल पसंद नहीं है. इसलिए कुछ जीजें अगर मैं नहीं कर पाऊंगा, तो आप मेरी निराशा भी देख पाएंगे. मैं सारी भावनाओं को दिखाऊंगा.”

यह भी पढ़ें- करोड़ों की फीस छोड़ इन कलाकारों ने राजा शिवाजी में किया काम, रितेश देशमुख बोले- 23 वर्षों में कमाया है

The post गौरव खन्ना ने खतरों के खिलाड़ी 15 में एंट्री पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ट्रॉफी या जीत मुख्य लक्ष्य नहीं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top