DC vs KKR: आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच स्पोर्ट्सा गया. जिसमें कोलकाता ने 8 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ कोलकाता की यह चौथी जीत है. दिल्ली के खिलाफ जीत हासिल करके कोलकाता ने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा रखा है.
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान 142 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनर बल्लेबाज फिन एलन ने शतकीय पारी के सहारे मुकाबले को 8 विकेट से जीत हासिल कर लिया. इस जीत के साथ कोलकाता की टीम अंक तालिका में 7वें पायदान पर पहुंच गई.
A 𝙆night of sheer dominance 🔥@KKRiders chase down the 🎯 with 34 deliveries to spare and make it 4⃣ wins on the trot 👊💜
Scorecard ▶️ https://t.co/NaWLphmJKY#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvKKR pic.twitter.com/e3cpW0J2Xq
— IndianPremierLeague (@IPL) May 8, 2026
टॉस जीतकर कोलकाता ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत तो अच्छी रही लेकिन मध्यक्रम पूरी तरह से ढह गया. पहले विकेट के लिए केएल राहुल और पथुम निसांका ने 49 रनों की साझेदारी की. केएल राहुल 23 रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद नीतीश राणा भी 8, समीर रिजवी 3 और ट्रिस्टन स्टब्स 2 रन बनाकर आउट हो गए.
निसांका का अर्धशतक
हालांकि, इस दौरान पथुम निसांका एक छोर संभाले रहे और अपना अर्धशतक पूरा किया. लेकिन अर्धशतक पूरा करने के बाद वो आउट हो गए. निसांका ने 29 गेंदों पर 50 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. उसके अलावा अंत में आशुतोष शर्मा ने 39 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. वहीं अक्षर पटेल भी संघर्ष करते हुए 11 रन बनाए. बाकी के बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. कोलकाता के लिए कार्तिक त्यागी ने 2, अनुकूल रॉय ने 2, वैभव अरोडा ने 1, कैमरून ग्रीन ने 1 और सुनील नरेन ने 1 विकेट चटकाए.
14.2 ओवर में कोलकाता ने जीता मुकाबला
जवाब में छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अजिंक्य रहाणे 13 और अंगकृष रघुवंशी 1 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद फिन एलन ने कैमरून ग्रीन के साथ मिलकर मुकाबले को 14.2 ओवरों में आसानी से जीत लिया.
फिन एलन की शतकीय पारी
तीसरे विकेट के लिए फिन एलन और कैमरून ग्रीन 64 गेंदों पर नाबाद 116 रनों की साझेदारी दिल्ली कैपिटल्स को चारों खाने चित कर दिया. फिन एलन ने 47 गेंदों में 5 चौके और 10 छक्के के सहारे नाबाद 100 रन बनाए. वहीं ग्रीन ने 33 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. दिल्ली के लिए अक्षर पटेल को एकमात्र विकेट मिला.
यह भी पढ़ें: KL Rahul ने रचा इतिहास, आईपीएल में तीन टीमों के लिए ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
The post DC vs KKR: फिन एलन के सामने नतमस्तक हुई दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता ने लगाया जीत का ‘चौका’ appeared first on Naya Vichar.

