Bank Strike: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने सोमवार से तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया था. यूनियनों की प्रमुख मांगों में पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करना भी शामिल था. यह हड़ताल बैंकिंग क्षेत्र की छमाही लेखाबंदी के समय प्रस्तावित थी.
आज बैंक खुलेंगे
हड़ताल स्थगित होने के बाद सोमवार को बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज होगा. यानी प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल के कारण आज बैंकों के बंद रहने की स्थिति नहीं है. हालांकि, किसी अन्य स्थानीय या नियमित बैंक अवकाश की स्थिति अलग हो सकती है.
शनिवार के अवकाश पर बनेगी उच्चस्तरीय समिति
UFBU के अनुसार, हर शनिवार को अवकाश घोषित करने के मुद्दे पर बातचीत के लिए IBA और UFBU की एक उच्चस्तरीय समिति गठित की जाएगी. समिति सभी संभावित विकल्पों पर विचार करेगी और संबंधित पक्षों से चर्चा के बाद ऐसा समाधान निकालने की कोशिश करेगी, जो खासकर बैंक ग्राहकों के लिए भी स्वीकार्य हो.
PLI योजना पर भी होगी बातचीत
स्केल-4 और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए प्रदर्शन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजना को लेकर भी IBA के साथ बातचीत शुरू होगी. यूनियनों और अधिकारियों के संगठनों की आपत्तियों को दूर करने के लिए योजना में बदलाव का प्रस्ताव प्रशासन के सामने रखने की बात कही गई है.
IBA की ओर से मिले इन आश्वासनों के बाद UFBU ने प्रस्तावित आंदोलन और तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को स्थगित करने का फैसला किया.
ये भी पढ़ें: 28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल स्थगित, IBA और UFBU की बैठक में बनी सहमति
The post बैंक हड़ताल स्थगित, आज खुले रहेंगे बैंक या रहेगा अवकाश? जानें पूरा अपडेट appeared first on Naya Vichar.
