Jharkhand Weather Update : मौसम विभाग के रांची केंद्र के अनुसार 28 सितंबर से राज्य के लोगों को लगातार बारिश से राहत मिलेगी. झारखंड के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर कम हो गया है. आज से तीन अक्तूबर तक मौसम को लेकर कोई चेतावनी नहीं है. इस दौरान राज्य में अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. 28 सितंबर से दो अक्तूबर के बीच राज्य में कहीं-कहीं हल्केसे मध्यम दर्जे की बारिश या मेघ गर्जन की संभावना बनी रहेगी. राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में तीन अक्तूबर को आंशिक बादल छाये रहेंगे और मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा.
29 सितंबर से बढ़ेगा तापमान
मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. इस दौरान आकाश में बादल छाये रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक अधिकतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. तीन अक्तूबर को रांची में आंशिक बादल रहेंगे और मौसम शुष्क होने की संभावना जतायी गयी है.
ये भी पढ़ें: मरीन ड्राइव हादसे के बाद भी नहीं चेते, शहर की मुख्य सड़कों पर बेखौफ खड़े हैं ब्रेकडाउन वाहन..देखें तस्वीरें
पिछल 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश पुटकी में
मौसम विभाग के अनुसार बिहार से मध्य-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैली ट्रफ लाइन और उत्तर प्रदेश के उत्तर-मध्य भागों में बने वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया के प्रभाव से राज्य में नमी आ रहीहै. पिछले 24 घंटों के दौरान पुटकी, धनबाद में सबसे अधिक 45.0 मिमी के आसपास बारिश हुई. करमाटांड़ में 44.6 मिमी, जामताड़ा में 42.6 मिमी, नारायणपुर में 41.6 मिमी, बरकीसुरिया में 40.4 मिमी और मैथन में 38.0 मिमी बारिश हुई. राजधानी में 33.0 मिमी बारिश दर्ज की गयी.
ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: बारिश के बीच आज शाम का मौसम डराएगा! गरज-चमक के साथ वज्रपात का अलर्ट
The post झारखंड में बारिश से मिलेगी राहत, अगले चार दिनों में 4-5 डिग्री बढ़ेगा तापमान appeared first on Naya Vichar.
