Hot News

भागलपुर में बनेगा मॉडर्न ई-बस टर्मिनल, वर्कशॉप बिल्डिंग, चार्जिंग प्वाइंट समेत मिलेंगी ये सुविधाएं

E-Bus Terminal: बिहार के भागलपुर में प्रधानमंत्री इलेक्ट्रिक बस योजना के तहत मॉडर्न ई-बस टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है और जल्द ही निर्माण को लेकर योजना बनाई जाएगी. जिले में मॉडर्न ई-बस टर्मिनल को तिलकामांझी स्थित प्रशासनी बस स्टैंड में बनाया जाएगा, जहां यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई तरह की व्यवस्था रहेगी.

ई-बस टर्मिनल की लागत

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के अंतर्गत बनने वाले बस टर्मिनल को लगभग 6.78 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा. इसमें से करीब 1.45 करोड़ रुपये सिर्फ सिविल वर्क पर खर्च किए जायेंगे. इसके साथ ही संभावना जताई जा रही है कि ई-बस डिपो का शिलान्यास कर जुलाई महीने से काम शुरू हो सकता है.

यात्रियों को क्या-क्या मिलेंगी सुविधा?

ई-बस टर्मिनल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया कि यहां 10 चार्जिंग प्वाइंट बनाए जायेंगे. इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा को देखते हुए जी प्लस वन प्रशासनिक भवन, वॉशिंग रैप, वर्कशॉप बिल्डिंग और सुरक्षा चौकियां भी होंगी. लगभग 25 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की व्यवस्था होगी. इसके अलावा 10 डीजल और सीएनजी बसों को चलानों को लेकर भी प्रावधान किया गया है.

भागलपुर में चलाई जायेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें

जानकारी के मुताबिक, बिहार को प्रधानमंत्री इलेक्ट्रिक बस योजना के तहत 400 इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा दिया जाएगा. इनमें 50 बसें भागलपुर जिले के लिए होंगी. यात्रियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था के बारे में बताया गया कि ऑटो, टू व्हीलर और फोर व्हीलर के लिए अलग-अलग व्यवस्था होगी. नए ई-बस टर्मिनल को 9.66 एरिया में बनाया जाएगा. इसमें पार्किंग एरिया लगभग 5.6 एकड़ में फैला होगा.

सुरक्षित परिवहन की मिलेगी सुविधा

इस तरह से भागलपुर जिले के लिए यह बेहद खास पहल मानी जा रही है. इससे यातायात सुगम होने के साथ-साथ सुरक्षित परिवहन की सुविधा भी मिल सकेगी. इससे पर्यावरण को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा. इसके साथ ही रोजगार को भी बढ़ावा मिल सकेगा. इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने को लेकर प्रशासन की ओर से लक्ष्य तय किया गया है.

Also Read: बिहार में 12 मई से 30 जून तक चलेगा महाअभियान, किसानों को मिलेगा फायदा

The post भागलपुर में बनेगा मॉडर्न ई-बस टर्मिनल, वर्कशॉप बिल्डिंग, चार्जिंग प्वाइंट समेत मिलेंगी ये सुविधाएं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top