Hot News

RR vs GT: गुजरात ने लगाया जीत का ‘चौका’, राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से हराया

RR vs GT: आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच स्पोर्ट्सा गया. इस मुकाबले में गुजरात टाइंटस ने 77 रनों से जीत हासिल की. इस जीत के साथ गुजरात की टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है.

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम सभी विकेट खोकर 152 रन ही बन सकी. गुजरात की यह लगातार चौथी जीत है.

गुजरात की शानदार शुरुआत

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहतरीन शुरुआत रही. पहले विकेट के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शतकीय साझेदारी की. दोनों ने 65 गेंदों पर 111 रन जोड़े. साई सुदर्शन 55 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद जोस बटलर भी 13 रन बनाकर चलते बने. हालांकि इस दौरान शुभमन गिल एक छोर पर टिके रहे.

शुभमन गिल ने स्पोर्ट्सी 84 रनों की पारी

शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया और रनों के रफ्तार को बनाए रखा. 185 के स्कोर पर गिल 84 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान गिल ने 9 चौके और तीन छक्के लगाए. उसके बाद जेसन होल्डर 7 रन बनाकर आउट हो गए. वाशिंगटन सुंदर ने तेज पारी स्पोर्ट्सते हुए टीम को 229 रनों तक पहुंचाया. सुंदर ने 20 गेंदों पर 37 और राहुल तेवतिया ने 4 गेंदों पर 14 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. राजस्थान के लिए बृजेश शर्मा ने 2, जडेजा ने 1 और पुंजा ने 1 विकेट चटकाए.

राजस्थान रॉयल्स की खराब शुरुआत

जवाब में इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स का आक्रामक तेवर दिखा लेकिन वैभव सूर्यवंशी के आउट होते ही पावरप्ले के दौरान 3 विकेट गंवा दिए. वैभव सूर्यवंशी ने 36 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. वैभव के आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल 3 और शिमरोन हेटमायर 6 रन बनाकर आउट हो गए.

यहां से गुजरात ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली. लेकिन उसके बाद धुव्र जुरेल ने 24, रवींद्र जडेजा ने 38 और शुभम दुबे ने 15 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. वहीं शनाका ने 16 रन बनाए. बाकी के बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार सके. गुजरात के लिए राशिद खान ने 4, जेसन होल्डर ने 3 और रबाडा ने 2 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: जोफ्रा आर्चर ने अपने नाम किया एक अनचाहा रिकॉर्ड, फेंका IPL इतिहास का सबसे लंबा ओवर

The post RR vs GT: गुजरात ने लगाया जीत का ‘चौका’, राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से हराया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top