Hot News

ईरान की शर्तों पर भड़के ट्रंप: मुआवजा और होर्मुज कंट्रोल बना बड़ा विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को भेजे गए ईरान के प्रस्ताव में युद्ध में हुए नुकसान का मुआवजा मांगा गया है. साथ ही ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर अपनी संप्रभुता (ईरान का नियंत्रण) को मान्यता देने की भी शर्त रखी है. रविवार (10 मई) को अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के जवाब को ठुकराते हुए कहा कि यह उन्हें बिल्कुल भी मंजूर नहीं है.

अमेरिका के शांति प्रस्ताव पर ईरान का जवाब

1. ईरान ने अमेरिका के शांति प्रस्ताव के जवाब में कहा कि पहले तुरंत युद्ध रोका जाए. साथ ही उसने यह भी मांग रखी कि आगे से उस पर कोई नया हमला न किया जाए और इसकी पक्की गारंटी दी जाए.

2. ईरान ने अपने जवाब में यह भी कहा कि युद्ध में हुए नुकसान का उसे मुआवजा दिया जाए. साथ ही उसने होर्मुज पर अपने पूरे अधिकार को मान्यता देने की मांग रखी है.

3. रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने यह भी मांग की कि अमेरिका का OFAC कुछ समय के लिए उसके तेल बेचने पर लगी पाबंदियां हटाए और 30 दिन तक राहत दे. साथ ही उसने समुद्री घेराबंदी खत्म करने की भी बात कही.

4. ईरान ने यह भी कहा है कि अगर अमेरिका कुछ तय शर्तें मान ले, तो होर्मुज का मैनेजमेंट ईरान के हाथ में रहेगा. हालांकि ये शर्तें क्या होंगी, इसका साफ तौर पर खुलासा नहीं किया गया है.

5. ईरान ने अपने प्रस्ताव में साफ कहा है कि लड़ाई सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि हर मोर्चे पर पूरी तरह खत्म होनी चाहिए. यानी सभी जगहों पर चल रहे संघर्ष को एक साथ रोकने की मांग की गई है.

6. इस प्रस्ताव में यह भी शामिल है कि लड़ाई खत्म होने के बाद 30 दिन तक बातचीत का दौर चलेगा, जिसमें आगे की शर्तों और डिटेल्स को तय किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : क्या थम जाएगी मिडिल ईस्ट की जंग? ईरान ने दिया अमेरिकी प्रस्ताव का जवाब

इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक रिपोर्ट दी है. इसमें कहा गया है कि ईरान ने संकेत दिया है कि वह यूरेनियम संवर्धन (Uranium Enrichment) को कुछ समय के लिए रोकने को तैयार है, लेकिन अमेरिका के 20 साल के प्रस्ताव से कम अवधि के लिये. हालांकि, तेहरान ने अपने परमाणु ठिकानों को खत्म करने की मांग को साफ तौर पर खारिज कर दिया है.

The post ईरान की शर्तों पर भड़के ट्रंप: मुआवजा और होर्मुज कंट्रोल बना बड़ा विवाद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top