Video : सोमवार सुबह (11 मई) काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Tribhuvan International Airport) पर लैंडिंग के दौरान Turkish Airlines के एक विमान के टायर में आग लग गई. इस वजह से कुछ समय के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा और एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया. अधिकारियों के मुताबिक, फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर जल्दी काबू पा लिया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. नेपाल सिविल एविएशन अथॉरिटी के सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने बताया कि लैंडिंग के दौरान आग लगने के बाद इमरजेंसी दरवाजे खोलकर यात्रियों को निकाला गया. देखें विमान में आग लगने के बाद के राहत बचाव का वीडियो.
🚨 BIG BREAKING: Emergency Evacuation at Kathmandu Airport
Turkish 🇹🇷 Airlines flight from Istanbul to Kathmandu, Nepal 🇳🇵 forced to undergo an emergency evacuation after a tire burst during landing at Tribhuvan International Airport (TIA).
Key Details:
• The Incident: A tire… pic.twitter.com/1ooEivjXCF— Ananda Nepali (@anandanepali99) May 11, 2026
Turkish Airlines की फ्लाइट TK726 इस्तांबुल से काठमांडू पहुंची थी. अधिकारियों के मुताबिक, सुबह करीब 6:45 बजे रनवे पर लैंडिंग के दौरान विमान के पहियों में आग लग गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अधिकारियों के मुताबिक, विमान में 277 यात्री सवार थे, जिनमें चार शिशु भी शामिल थे, साथ ही क्रू मेंबर भी मौजूद थे. निकासी और बचाव के दौरान कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं.
Nepal: Turkish Airlines planes suffer tyre fire during landing, all 278 passengers safely evacuated
Read @ANI Story l https://t.co/5R1jDbqoe0 #Nepal #Kathmandu #TurkishAirlines #Passengers #TyreFire pic.twitter.com/fTET5Lp28O
— ANI Digital (@ani_digital) May 11, 2026
The post Video: काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त विमान में लगी आग appeared first on Naya Vichar.

