Bharath Kanth Death: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद समाचार सामने आई है. अभिनेता भरत कांत का एक भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया. बताया जा रहा है कि हादसे के समय उनके साथ प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर G Sai Trilok भी मौजूद थे. दोनों की कार की तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस समाचार के सामने आने के बाद तेलुगु सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.
हैदराबाद आउटर रिंग रोड पर हुआ हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा हैदराबाद आउटर रिंग रोड पर हुआ. आदिबतला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आउटर रिंग रोड के एग्जिट नंबर 12 के पास उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची.
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में इसे सड़क दुर्घटना माना जा रहा है, हालांकि हादसे की असली वजह जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों की जांच की जा रही है.
फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
भरत कांत तेलुगु इंडस्ट्री के उभरते कलाकारों में गिने जाते थे. वहीं जी साई त्रिलोक ने भी कई चर्चित प्रोजेक्ट्स में बतौर सिनेमैटोग्राफर काम किया था. दोनों के अचानक निधन से इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा है. सोशल मीडिया पर फैंस और कई कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों कलाकारों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है. फैंस लगातार सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रहे हैं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 500 रुपये से शुरू हुआ था थलापति विजय का सफर, अब मुख्यमंत्री बनने पर मिलेगी इतनी सैलरी
The post तेलुगु अभिनेता भरत कांत का सड़क हादसे में निधन, ट्रक से टकराई कार appeared first on Naya Vichar.

