Hot News

नई Skoda Kodiaq SUV लॉन्च, दमदार इंजन के साथ मिलेंगे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स

Skoda Auto India ने हिंदुस्तानीय बाजार में अपनी नई 2026 Skoda Kodiaq SUV लॉन्च कर दी है. नई Kodiaq पहले से ज्यादा स्मार्ट, प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से लैस होकर आई है. नई Kodiaq का डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन कंपनी ने इसमें एडवांस्ड ADAS सेफ्टी फीचर्स, लग्जरी इंटीरियर और कई नए अपडेट जोड़े हैं, जो इसे फैमिली और प्रीमियम SUV खरीदारों के लिए और खास बनाते हैं. इस मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 36.99 लाख रुपये रखी गई है. इसमें कंपनी ने तीन वेरिएंट्स Lounge, Sportline और Selection L&K में पेश किया है.

इंजन और परफॉर्मेंस

2026 Skoda Kodiaq में पहले वाला ही 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है.

यह पावरफुल इंजन 204 hp की ताकत और 320 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जिससे SUV को दमदार परफॉर्मेंस मिलती है.

इंटीरियर और फीचर्स

नई Kodiaq Lounge वेरिएंट में ग्रे Suedia फैब्रिक अपहोल्स्ट्री दी गई है. इसके साथ स्लाइडिंग पैनोरमिक सनरूफ, टू-स्पोक लेदर मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, शिफ्ट पैडल्स, एक्स्ट्रा अकॉस्टिक इंसुलेशन और थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं.

वहीं टॉप वेरिएंट Selection L&K में कॉन्यैक लेदर अपहोल्स्ट्री दी गई है. इसमें फ्रंट Ergo सीट्स मिलती है, जिनमें मसाज, वेंटिलेशन, हीटिंग और पावर एडजस्टमेंट जैसी सुविधाएं मौजूद हैं. इसके अलावा स्टीयरिंग व्हील पर Laurin & Klement की खास बैजिंग भी दी गई है.

SUV में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. कंपनी ने इसके सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी फीचर्स को भी पहले से बेहतर बनाया है, जिससे स्मार्टफोन इंटीग्रेशन ज्यादा स्मूद हो गया है.

अब मिलेगा ADAS सेफ्टी पैकेज

नई 2026 Skoda Kodiaq Sportline वेरिएंट में कई एडवांस्ड ADAS फीचर्स दिए गए हैं. इनमें LED Matrix Headlights with Adaptive Front-lighting System, Adaptive Cruise Control, Front Assist, Lane Assist, Blind Spot Detection, Rear Traffic Alert और Exit Warning System शामिल हैं.

इसके अलावा अब 360-डिग्री कैमरा, Intelligent Park Assist जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो पहले केवल टॉप वेरिएंट में मिलते थे.

कीमत और वेरिएंट

नई Skoda Kodiaq SUV की एक्स-शोरूम कीमत-

  • Kodiaq Lounge – 36.99 लाख रुपये
  • Kodiaq Sportline – 44.99 लाख रुपये
  • Kodiaq Selection L&K – 46.99 लाख रुपये

यह भी पढ़ें: रवीना टंडन ने सिर्फ 18 साल की उम्र में खरीदी थी ये आइकॉनिक स्पोर्ट्स कार, जानिए इसका नाम और फीचर्स

The post नई Skoda Kodiaq SUV लॉन्च, दमदार इंजन के साथ मिलेंगे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top