Hot News

Bihar Weather: फरवरी में ही चढ़ने लगा पारा, बिहार में झुलसाने लगी धूप! जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Bihar Weather: बिहार में इस बार मौसम का रुख कुछ अलग ही नजर आ रहा है. जहां मानसून में अच्छी बारिश नहीं हुई, वहीं सर्दियों में ठंड भी ज्यादा प्रभावी नहीं रही. अब फरवरी का महीना भी असामान्य गर्मी के कारण चर्चा में है. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, इस साल फरवरी में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. बीते पांच वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ है कि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर 32 डिग्री तक पहुंच चुका है.

गर्मी ने दी दस्तक, आने वाले दिनों में और बढ़ेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार, तापमान में अभी और बढ़ोतरी होने की संभावना है. पश्चिमी हवाओं में बन रही ट्रफ रेखा गंगेटिक पश्चिम बंगाल से होते हुए उड़ीसा और दक्षिण छत्तीसगढ़ तक फैली हुई है, जो लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है. इसका प्रभाव यह रहेगा कि आगामी 48 घंटों तक मौसम में किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. बारिश की संभावना फिलहाल न के बराबर है, जिससे शुष्क मौसम बना रहेगा और सूरज की तेज किरणें लोगों को गर्मी का अहसास कराएंगी.

कैसा रहेगा आज का मौसम?

आज, 24 फरवरी की सुबह हल्की धुंध और ठंडी हवा के साथ शुरू हुई, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, धूप तीखी होती जाएगी. आसमान पूरी तरह साफ रहेगा, जिससे धूप का असर तेज रहेगा. पश्चिमी दिशा से हल्की गति की पछुआ हवाएं चल सकती हैं. अनुमान के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 28°C से 32°C के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 14°C से 18°C के बीच रहने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, फरवरी के अंत तक न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

Also Read: बिहार के ये BJP विधायक तीन महीने के लिए जाएंगे जेल! 2019 में फरसा से किया था हमला

बदलते मौसम का असर और सतर्कता

फरवरी में ही बढ़ती गर्मी ने लोगों को चौंका दिया है. तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी यह संकेत देती है कि इस बार गर्मी का मौसम अधिक तीव्र हो सकता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इस असामान्य गर्मी के चलते लोगों को खुद को हाइड्रेटेड रखने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है. मौसम के इस अप्रत्याशित बदलाव को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन इसका एक बड़ा कारण हो सकता है. ऐसे में आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज पर नजर रखना बेहद जरूरी होगा.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

The post Bihar Weather: फरवरी में ही चढ़ने लगा पारा, बिहार में झुलसाने लगी धूप! जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top