अब सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, चश्मा भी आपका AI असिस्टेंट बनने वाला है. Google और Samsung ने Google I/O 2026 में नए AI Smart Glasses पेश किए हैं, जो बिना फोन निकाले कॉल, मैसेज, नेविगेशन और रियल-टाइम ट्रांसलेशन जैसी सुविधाएं देंगे. Gemini AI से लैस ये स्मार्ट ग्लासेस यूजर्स के आसपास की चीजों को समझकर तुरंत जानकारी भी दे सकेंगे. ये स्मार्ट ग्लासेस Android XR इकोसिस्टम का हिस्सा हैं, जिन्हें खासतौर पर एक्स्टेंडेड रिएलिटी (XR) डिवाइसेज के लिए तैयार किया गया है. Google और Samsung ने इन स्मार्ट ग्लासेस के लिए Gentle Monster और Warby Parker जैसी कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है.
Gemini AI से लैस होंगे Smart Glasses
Google के मुताबिक, दो तरह के AI Smart Glasses लॉन्च किए गए हैं, जिनमें ऑडियो ग्लासेस और डिस्प्ले ग्लासेस शामिल हैं. पहला मॉडल ऑडियो ग्लासेस (Audio Glasses) का होगा, जो Ray-Ban Meta Glasses की तरह काम करेगा. इसमें लगे स्पीकर्स के जरिए यूजर्स को आवाज में जानकारी और मदद मिलेगी. वहीं दूसरा मॉडल डिस्प्ले ग्लासेस (Display Glasses) का होगा, जिसमें यूजर्स को जरूरी जानकारी सीधे ग्लास पर दिखाई देगी. पूरी प्रोडक्ट लाइनअप इस साल के आखिर तक लॉन्च की जाएगी.
फोन के साथ कनेक्ट होकर काम करेंगे स्मार्ट ग्लासेस
ये स्मार्ट ग्लासेस स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट होकर काम करेंगे. यूजर्स इनकी मदद से मैसेज, कॉल और नोटिफिकेशन की जानकारी देख सकेंगे, बिना फोन हाथ में लिए. Google के मुताबिक ग्लासेस में प्राइवेट ओवर-ईयर स्पीकर्स दिए गए हैं, जिनसे कॉलिंग, म्यूजिक और ऑडियो सुना जा सकेगा. इन ग्लासेस में रियल-टाइम ट्रांसलेशन फीचर भी मिलेगा. यानी अगर कोई दूसरी भाषा में बात कर रहा है, तो ग्लासेस तुरंत उसे ट्रांस्लेट करके सुनाएंगे. इतना ही नहीं, यूजर्स मेन्यू कार्ड या सड़क के साइनबोर्ड पर लिखे टेक्स्ट को भी तुरंत ट्रांस्लेट कर सकेंगे.
आसपास की चीजों को समझेगा Gemini AI
यूजर्स Hey Google बोलकर या ग्लासेस के फ्रेम को टैप करके Gemini AI को एक्टिव कर सकेंगे. इसके बाद AI आसपास की चीजों को समझकर सवालों के जवाब देगा और रोजमर्रा के कामों में मदद करेगा. Google का कहना है कि ये स्मार्ट ग्लासेस आसपास के रेस्टोरेंट, मौसम, पार्किंग साइन और दूसरी चीजों के बारे में जानकारी दे सकेंगे. इसके अलावा यूजर्स को रास्ता दिखाने के लिए Turn-by-Turn Navigation भी मिलेगा. AI यूजर्स की पसंद के हिसाब से रेस्टोरेंट सुझाने और रूट में नए स्टॉप जोड़ने में भी मदद करेगा.
AI से फोटो और वीडियो एडिटिंग भी होगी आसान
इन स्मार्ट ग्लासेस की मदद से यूजर्स सिर्फ आवाज देकर फोटो और वीडियो कैप्चर कर सकेंगे. इसके बाद Gemini AI के Nano Banana जैसे टूल्स की मदद से फोटो से अनचाही चीजें हटाई जा सकेंगी और दूसरे एडिट भी किए जा सकेंगे. कंपनी ने कन्फर्म किया है, कि ये स्मार्ट ग्लासेस Android और iOS दोनों डिवाइसेज के साथ काम करेंगे. Google का कहना है कि यह प्रोडक्ट Gemini AI, Samsung की हार्डवेयर टेक्नोलॉजी और प्रीमियम चश्मा बनाने वाली कंपनियों की डिजाइन स्पेशलाइजेशन का कॉम्बिनेशन है.
यह भी पढ़ें: Google I/O 2026: Gemini 3.5 Flash से AI Smart Glasses तक, गूगल ने किए बड़े ऐलान
The post Google और Samsung ने पेश किए AI Gemini Smart Glasses, अब बिना फोन निकाले होंगे कई काम appeared first on Naya Vichar.

