Drishyam 3: मोहनलाल की सुपरहिट सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ अब सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है, क्योंकि इसके पहले दोनों पार्ट्स के क्लाइमेक्स ने लोगों को चौंका दिया था. लेकिन तीसरे पार्ट की रिलीज से ठीक पहले फिल्म के डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया. डायरेक्टर ने माना कि ‘दृश्यम’ का पहला पार्ट बनाते समय उनसे एक बड़ी गलती हो गई थी, जिसका पछतावा उन्हें आज भी होता है.
क्या है ‘दृश्यम’ की असली कहानी?
Aashirwad Cinemas के साथ एक इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने बताया कि ‘दृश्यम’ फिल्म की कहानी पूरी तरह से काल्पनिक नहीं है, बल्कि यह एक सच्ची घटना से प्रेरित है. साल 2000 में, जब उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू भी नहीं किया था, तब उनके जानने वाले दो परिवारों के बीच एक लड़का-लड़की को लेकर बड़ा झगड़ा हो गया था. वह मामला पुलिस तक पहुंच गया था.
उस समय किसी ने जीतू जोसेफ से कहा था कि “इस झगड़े में दोनों ही परिवार अपनी-अपनी जगह सही भी हैं और गलत भी.” यह बात जीतू के दिमाग में बैठ गई और सालों बाद उन्होंने इसी उलझन पर ‘दृश्यम’ फिल्म की कहानी लिख डाली.
डायरेक्टर से कहां हो गई बड़ी गलती?
जीतू जोसेफ ने बताया कि वह चाहते थे कि दर्शक फिल्म देखकर दोनों परिवारों की तकलीफ को समझें. वह पुलिस अफसर गीता प्रभाकर (जिसका बेटा मारा जाता है) के लिए भी दर्शकों के मन में हमदर्दी जगाना चाहते थे, क्योंकि एक मां के तौर पर वह सिर्फ अपने बेटे का सच जानना चाहती थी.
जीतू को लगा था कि लोग जॉर्जकुट्टी (मोहनलाल) के झूठ और चालाकी को गलत मानेंगे. लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद उनका अंदाजा बिल्कुल गलत साबित हुआ. दर्शकों ने पुलिस को धोखा देने वाले जॉर्जकुट्टी को एक मसीहा या हीरो बना दिया और पुलिस वाले परिवार को पूरी तरह विलेन मान लिया. जीतू जोसेफ इसी बात को अपनी सबसे बड़ी भूल मानते हैं कि वह दर्शकों को दोनों पक्षों की कहानी बराबर तरीके से नहीं समझा पाए.
कब रिलीज होगी ‘दृश्यम 3’?
‘दृश्यम 3’ के मलयालम वर्जन में मोहनलाल के साथ मीना, अनसीबा हसन और एस्थर अनिल जैसे पुराने कलाकार एक बार फिर नजर आएंगे. यह फिल्म 21 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
वहीं, अजय देवगन स्टारर हिंदी ‘दृश्यम 3’ इसी साल 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के मौके पर थिएटर्स में रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें: Karuppu Box Office Records: सिर्फ 5 दिनों में ‘करुप्पु’ ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड सूर्या की 5 सुपरहिट्स को चटाई धुल
The post Drishyam 3 रिलीज से एक दिन पहले डायरेक्टर ने किया शॉकिंग खुलासा, बोले- ‘दृश्यम’ बनाते समय हो गई थी बड़ी गलती appeared first on Naya Vichar.

