Heat Stroke: उत्तर हिंदुस्तान बुधवार को भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहा. दिल्ली में रिज बेस स्टेशन सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सफदरजंग मौसम केंद्र में 44.5 डिग्री, आयानगर में 45 डिग्री, पालम में 44.9 डिग्री और लोधी रोड में 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.
अगले तीन दिन लू का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने भीषण लू और रात से समय गर्मी की स्थिति को देखते हुए अगले तीन दिन के लिए येलो अलर्ट और उसके बाद ऑरेंज के लिए अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार इस झुलसा देने वाली गर्मी से अभी कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. अस्पतालों में ‘हीट स्ट्रोक’ (लू लगने) के मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है.
#WATCH | Uttar Pradesh’s Banda sizzles, recorded 48.0°C, making it the warmest place in India.
Meteorologists say no respite from the scorching heat. Hospitals report a surge in patients due to heat stroke. pic.twitter.com/It534cap8k
— ANI (@ANI) May 20, 2026
राजस्थान में श्रीगंगानगर सबसे गर्म स्थान, तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस
राजस्थान में श्रीगंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी जारी रही. पिलानी में 45.3 डिग्री, फलोदी और बीकानेर में 44.8 डिग्री, चूरू में 44.5 डिग्री, अलवर और कोटा में 44.2 डिग्री, जैसलमेर में 43.6 डिग्री, बाड़मेर में 43.4 डिग्री और जयपुर में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह भी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने और तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने का अनुमान है.
रोहतक का तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस
पंजाब और हरियाणा भी भीषण गर्मी की चपेट में रहे. हरियाणा के रोहतक में अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस और पंजाब के बठिंडा में 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोनों राज्यों के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। चंडीगढ़ में इस मौसम का सबसे अधिक तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है.
हिमाचल प्रदेश में लू जैसी स्थिति
हिमाचल प्रदेश में भी लू जैसी स्थिति बनी रही, जहां मैदानी इलाकों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं, शिमला में दिन का तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने शिमला और सोलन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में 21 से 23 मई के बीच बिजली चमकने का अनुमान है.
उत्तराखंड में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार
उत्तराखंड में अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस रहा. देहरादून में सबसे अधिक 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि नई टिहरी में 29.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.
पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना
पश्चिम बंगाल में बुधवार सुबह उमस भरा मौसम रहा और मौसम विभाग ने पश्चिमी हिस्सों में गर्म मौसम तथा उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई. कोलकाता में न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था.
तेलंगाना में तेजी से बढ़ रहा तापमान
तेलंगाना में भी तापमान तेजी से बढ़ा और जगतियाल जिले के ऐलापुर में 45.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि नलगोंडा और निर्मल जिलों में 45.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि होने का पूर्वानुमान जताया है.
ये भी पढ़ें: अगले 72 घंटे में इन राज्यों में भारी बारिश, 70 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवा
The post उत्तर प्रदेश का बांदा देश का सबसे गर्म स्थान, 48°C पहुंचा तापमान appeared first on Naya Vichar.
