Hot News

मौसम: यूपी-दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट, जानें किन राज्यों में होगी बारिश

Weather Forecast :  मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 22 से 27 मई के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई इलाकों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है. यहां हीटवेव से लेकर भीषण हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है. वहीं पंजाब में भी इस दौरान लू चल सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. 22 से 27 मई के दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कई जगहों पर लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी इस पूरे सप्ताह हीटवेव का असर रह सकता है.

23, 26 और 27 मई को पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों (कोलकाता , हावड़ा, हुगली, नदिया वाला इलाका)  में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं 22 मई को बिहार के कुछ हिस्सों में भी बारिश के आसार हैं. इसके अलावा 22 से 27 मई के दौरान ओडिशा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है.

झारखंड में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 22 से 27 मई के बीच झारखंड के कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कई जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. खासकर 23 और 24 मई को कुछ इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश के आसार हैं. वहीं उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर कुछ क्षेत्रों में गर्मी और लू का असर भी बना रह सकता है.

Jharkhand weather

भीषण गर्मी से तपा राजस्थान

पूरा राजस्थान इन दिनों तेज गर्मी की चपेट में है और विभाग के अनुसार मौसम का यह दौर अभी कुछ दिन जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है. राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पश्चिमी, उत्तरी व पूर्वी भागों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री दर्ज होने के अलावा कुछ भागों में ‘हीट वेव’ के अलावा वार्म नाइट रहने की संभावना है. हालांकि, इसी दौरान राज्य के पश्चिमी, उत्तरी व पूर्वी भागों में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी सतही हवाएं चल सकती हैं.

Delhi weather

दिल्ली में गर्मी का सितम

शुक्रवार (22 मई) के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, लेकिन तेज गर्मी और हीट वेव जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 45–47 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27–29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं शनिवार को कई इलाकों में हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है. अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.

पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

The post मौसम: यूपी-दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट, जानें किन राज्यों में होगी बारिश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top