Oppo ने हाल ही में हिंदुस्तान में Find X9s और Find X9 Ultra लॉन्च कर दी है. इन दोनों फोन के आने से Find X9 सीरीज और भी मजबूत हो गई है. इस सीरीज में पहले से ही Find X9 और Find X9 Pro मौजूद थे. इन दोनों नए फोन्स में प्रीमियम फीचर्स तो हैं ही, लेकिन खास तौर पर Find X9s काफी दिलचस्प है क्योंकि यह कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप सेगमेंट में सीधे Vivo X300 FE को टक्कर देता है. तो अगर आप Oppo Find X9s और Vivo X300 FE में से किसी एक को लेने का सोच रहे हैं और कन्फ्यूज हैं, तो यह स्पेसिफिकेशन-बेस्ड कंपैरिजन आपको दोनों के बीच के असली फर्क को आसानी से समझने में मदद करेगी.
Oppo Find X9s vs Vivo X300 FE: कैमरा
Oppo Find X9s में आपको एक काफी दमदार ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50MP का Sony LYT-700 प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसमें OIS सपोर्ट भी है. इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है. तीसरा कैमरा 50MP का Sony LYT-600 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है, जो 3x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ आता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
वहीं दूसरी तरफ Vivo X300 FE भी कैमरे के मामले में पीछे नहीं है. इसमें 50MP का Sony IMX921 मेन सेंसर मिलता है जिसमें OIS सपोर्ट है. साथ में 50MP का Sony IMX882 टेलीफोटो लेंस दिया गया है, और एक 8MP का OmniVision OV08F10 अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है. फ्रंट में Vivo ने इसमें 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.
Oppo Find X9s vs Vivo X300 FE: डिस्प्ले
Oppo Find X9s में आपको 6.59-इंच का बड़ा LTPS AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz का स्मूद रिफ्रेश रेट और 3,600 nits तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है.
वहीं दूसरी तरफ Vivo X300 FE थोड़ा कॉम्पैक्ट 6.31-इंच LTPO AMOLED पैनल के साथ आता है. इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 5,000 nits तक जाती है.
Oppo Find X9s vs Vivo X300 FE: परफॉरमेंस
Oppo Find X9s में आपको MediaTek का Dimensity 9500s प्रोसेसर मिलता है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर बना हुआ है. इसमें 12GB RAM और स्टोरेज के लिए 512GB तक का ऑप्शन दिया गया है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन ColorOS 16 पर चलता है, जो Android 16 पर बेस्ड है.
वहीं दूसरी तरफ Vivo X300 FE में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलती है. यह डिवाइस OriginOS 6 पर चलता है, जो Android 16 पर बेस्ड है.
Oppo Find X9s vs Vivo X300 FE: बैटरी
बैटरी पर नजर डालें तो Oppo Find X9s में आपको 7,025mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जिसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है. जबकि Vivo X300 FE में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, लेकिन यह 90W की थोड़ी फास्ट वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
Oppo Find X9s vs Vivo X300 FE: बैटरी
Oppo Find X9s और Vivo X300 FE दोनों ही प्रीमियम सेगमेंट के शानदार स्मार्टफोन हैं, लेकिन कीमत में साफ फर्क देखने को मिलता है. हिंदुस्तान में Oppo Find X9s का बेस वेरिएंट ₹79,999 में आता है. वहीं दूसरी तरफ Vivo X300 FE को ₹89,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है.
यह भी पढ़ें: Oppo Find X9 Ultra या Vivo X300 Ultra? जानें कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में कौन आगे
The post Oppo Find X9s vs Vivo X300 FE: कैमरा में दोनों तगड़े, लेकिन बाकी फीचर्स में कौन आगे? जानें यहां appeared first on Naya Vichar.
