शशि थरूर ने “Cockroach Janata Party” को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सिर्फ पांच दिनों में इंस्टाग्राम पर 1.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स जुटाना दिखाता है कि युवा किस तरह अपनी नाराजगी और भावनाएं जाहिर करना चाहते हैं. थरूर ने कहा कि युवाओं की इस आवाज को दबाना ठीक नहीं है और X पर अकाउंट बंद करना गलत फैसला है.
शशि थरूर के मुताबिक, लोकतंत्र में असहमति, व्यंग्य, हास्य और गुस्से के लिए भी जगह होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अभी यह आंदोलन आगे क्या रूप लेगा, कहना मुश्किल है, लेकिन उम्मीद है कि इससे जुड़े युवा अपनी एनर्जी को मेन स्ट्रीम की नेतृत्व या वोट के जरिए बदलाव की ताकत में बदलेंगे. थरूर ने इसे विपक्ष के लिए भी बड़ा मौका बताया और कहा कि विपक्ष को इस भावना को समझना चाहिए.
I’m incredibly intrigued by the rise of #CockroachJantaParty, which has already reached more than 15 million followers on @Instagram in just five days.
I understand the frustrations of the youth and see why they are resonating with it. This is precisely why the account being… https://t.co/4qbaRN6oSz
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) May 21, 2026
CJP अब सिर्फ इंटरनेट ट्रेंड नहीं
सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रही “Cockroach Janta Party (CJP)” अब सिर्फ इंटरनेट ट्रेंड नहीं रह गई है, बल्कि यह युवाओं के मूड और उनकी नाराजगी की बड़ी अभिव्यक्ति बनती दिख रही है. थरूर ने The Indian Express को दिए इंटरव्यू में कहा कि CJP का उभार बताता है कि देश के युवा मौजूदा नेतृत्व से कितने निराश हैं. वे अपनी बात नए तरीकों से रखना चाहते हैं. थरूर ने इस ट्रेंड को मेन स्ट्रीम की नेतृत्व के लिए एक संकेत बताया. उन्होंने कहा कि इससे नेतृत्व की कमियां और बदलाव की संभावनाएं दोनों सामने आ रही हैं.
यह भी पढ़ें : Cockroach Janta Party का X अकाउंट हिंदुस्तान में ‘withheld’ हुआ, आखिर इसका मतलब क्या है और ये बैन से कितना अलग है?
The post X अकाउंट बंद करना गलत फैसला, Cockroach Janata Party पर आया शशि थरूर का रिएक्शन appeared first on Naya Vichar.

