Hot News

NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI का एक्शन, फिजिक्स के प्रश्न लीक करने वाली मास्टरमाइंड गिरफ्तार

NEET-UG 2026 Paper Leak Case: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (NEET-UG) 2026 के प्रश्नपत्र लीक मामले में CBI ने एक स्त्री आरोपी को गिरफ्तार किया है. एजेंसी के अनुसार आरोपी स्त्री ने भौतिकी (Physics) के प्रश्नपत्र लीक किए थे और चुनिंदा अभ्यर्थियों तक पहुंचाया था. आरोपी स्त्री मनीषा संजय हवलदार पुणे के सेठ हीरालाल सर्राफ प्रशाला में कार्यरत हैं.

भौतिकी प्रश्नपत्र तक थी पूरी एक्सेस

सीबीआई के मुताबिक, मनीषा हवलदार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से एक्पर्ट के तौर पर नियुक्त की गई थीं और NEET-UG परीक्षा प्रक्रिया में शामिल थीं. इसी कारण उन्हें भौतिकी के प्रश्नपत्र तक पूरी एक्सेस हासिल थी. एजेंसी का आरोप है कि अप्रैल महीने में उन्होंने कुछ प्रश्न सह-आरोपी मनीषा मंधारे के साथ शेयर भी किए थे. हालांकि सीबीआई ने 16 मई को पुणे की रहने वाली वनस्पति विज्ञान की टीचर मनीषा मंधारे को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया था. जांच में सामने आया कि हवलदार की ओर से शेयर किए गए प्रश्न NEET-UG 2026 के वास्तविक भौतिकी प्रश्नपत्र से मेल खाते थे.

कई शहरों में छापेमारी

सीबीआई ने दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहलियानगर समेत कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान एजेंसी ने लैपटॉप, मोबाइल फोन, बैंक स्टेटमेंट और कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए हैं.

नीट पेपर लीक मामले में अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार

सीबीआई के प्रवक्ता के अनुसार, इस मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जांच में पेपर लीक के मूल स्रोत का भी पता चल गया है. एजेंसी ने बताया कि कुछ बिचौलिये छात्रों से लाखों रुपये लेकर उन्हें विशेष कोचिंग कक्षाओं में भेजते थे. इन्हीं क्लासों में कथित तौर पर लीक प्रश्नपत्र साझा किए गए थे.

21 जून को होगी फिर से परीक्षा

NEET-UG 2026 परीक्षा तीन मई को आयोजित हुई थी, लेकिन प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी. अब इसकी पुनर्परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी.

The post NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI का एक्शन, फिजिक्स के प्रश्न लीक करने वाली मास्टरमाइंड गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top