Hot News

सनराइजर्स हैदराबाद ने 55 रन से जीता अपना आखिरी मुकाबला, हार के बावजूद RCB बनी टेबल टॉपर

SRH vs RCB: आईपीएल 2026 का 67वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच स्पोर्ट्सा गया. जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 55 रन से जीत हासिल कर ली है. हालांकि, इस जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में नंबर-3 पर ही रहेगी. जबकि आरसीबी की टीम हार के बाद भी पहले नंबर पर बनी हुई है.

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. यह फैसला टीम के लिए सही साबित हुआ. हैदराबाद की शुरुआत भी अच्छी रही. पहले विकेट के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने 45 रनों की साझेदारी की. ट्रेविस हेड 26 रन बनाकर आउट हो गए.

अभिषेक, ईशान और क्लासेन की अर्धशतकीय पारी

उसके बाद अभिषेक शर्मा ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी. अभिषेक ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 56 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. उसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन के बीच शतकीय साझेदारी हुई. इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक पूरा किया. क्लासेन 51 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं ईशान किशन ने 79 रन की पारी स्पोर्ट्सी. अंत में नीतीश रेड्डी ने 12 गेंदों में 29 रन बनाए. आरसीबी के लिए रसिख सलाम ने 2, क्रुणाल पांड्या ने 1 और सुयश शर्मा ने 1 विकेट चटकाए.

बेंगलुरु की अच्छी शुरुआत

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अच्छी शुरुआत की. वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली के बीच पहले विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी हुई. अय्यर 44 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद विराट कोहली 15 और देवदत्त पडिक्कल 21 रन बनाकर आउट हो गई. 94 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा.

रजत पाटीदार का अर्धशतक

उसके बाद रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या ने 84 रन की साझेदारी की. रजत पाटीदा ने 56 रन बनाए. वहीं क्रुणाल पांड्या ने 41 और टिम डेविड ने 15 रन बनाए. आरसीबी की टीम 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने 2, साकिब हुसैन ने 1 और ट्रेविस हेड ने 1 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: KKR को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 से बाहर हुए अंगकृष रघुवंशी

The post सनराइजर्स हैदराबाद ने 55 रन से जीता अपना आखिरी मुकाबला, हार के बावजूद RCB बनी टेबल टॉपर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top