मुख्य बातें
Eid ul Adha: कोलकाता. ईद-उल-अजहा के मौके पर गुरुवार को महानगर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. बुधवार शाम से ही शहर के कई इलाकों में पुलिस के साथ केंद्रीय बलों के जवानों की तैनाती शुरू कर दी गयी है. लालबाजार की ओर से बताया गया है कि सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए कोलकाता पुलिस के दो हजार अतिरिक्त जवान तैनात किये गये हैं. सभी डिप्टी कमिश्नर अपने-अपने क्षेत्रों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे.
ड्रोन के जरिए हर गतिविधि पर नजर
ब्रिगेड परेड ग्राउंड में ड्रोन के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जायेगी. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) और हैवी रेडियो फ्लाइंग स्क्वाड (एचआरएफएस) को अलर्ट पर रखा गया है. इसके अलावा केंद्रीय बलों के जवान भी विशेष निगरानी रखेंगे. आम लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बकरीद के अवसर पर सड़कों को अवरुद्ध कर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं होगी. प्रशासन की ओर से पुलिस को निर्देश दिया गया है कि आम लोगों के आवागमन में किसी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रेड रोड पर होने वाली नमाज इस बार नहीं
प्रशासन की ओर से मिले इन निर्देशों के बाद कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है. हर वर्ष रेड रोड पर होने वाली नमाज इस बार नहीं होगी. इसके बदले ईद की मुख्य नमाज ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित की जायेगी. आयोजकों के अनुसार, यहां 40 से 45 हजार लोगों के जुटने की संभावना है. राजाबाजार समेत शहर के अन्य संवेदनशील इलाकों में भी स्पष्ट कर दिया गया है कि नमाज मस्जिदों के भीतर ही अदा की जायेगी. किसी भी प्रकार की अशांति की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं.
Also Read: ‘पुरानी आदतें अभी नहीं बदली हैं…’, प्रशांत बर्मन को रातोंरात मिली जमानत पर बोले दिलीप घोष
The post Eid ul Adha: पश्चिम बंगाल में ईद-उल-अजहा आज, बकरीद पर कोलकाता में हाई अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

