Iraj Lalu Yadav Birthday: लालू प्रसाद के पोते इराज का बर्थडे 27 मई को धूमधाम से मनाया गया. इराज के बर्थडे पर पूरा लालू परिवार एकजुट हुआ. इसके साथ ही राजद के कई नेता भी इस पार्टी में शामिल हुए. इस पार्टी से जुड़े कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है. गाजियाबाद के रागिनी विला में इराज ने अपने पहले जन्मदिन का बर्थडे केक काटा.
इराज को आशीर्वाद देने पहुंचे तेज प्रताप
रागिनी विला लालू प्रसाद की बेटी रागिनी और दामाद राहुल यादव का है. इस पार्टी को लेकर खास बात यह रही कि इराज को आशीर्वाद देने उसके बड़े पाप यानी कि तेज प्रताप यादव भी पहुंचे थे. पार्टी से जुड़ी तस्वीरों में देखा गया कि तेज प्रताप यादव लालू परिवार के साथ मौजूद थे. वे तेजस्वी की बेटी कात्यायनी को गोद में लिए हुए भी दिखे. जानकारी के मुताबिक, इस पार्टी में रोहिणी आचार्य नहीं पहुंचीं थीं.
तेज प्रताप-रोहिणी की चर्चा थी तेज
कयास लगाए जा रहे थे कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मिली हार के बाद लालू फैमिली की ओर से पहली बार भव्य आयोजन किया गया था. ऐसे में तेज प्रताप यादव और रोहिणी आचार्य के पार्टी में पहुंचने को लेकर चर्चा तेज थी. पूरा लालू परिवार फिर एक साथ दिख सकता है, इसकी संभावना जताई जा रही थी. लेकिन इराज के पहले बर्थडे पर तेज प्रताप तो गाजियाबाद पहुंचे लेकिन राहिणी आचार्य ने इस पार्टी से दूरी बनाई.
तेजस्वी बने आकर्षण का केंद्र
लालू फैमिली के अलावा इराज के बर्थडे पार्टी में राजद के सांसद, विधायक के साथ अन्य कई नेता भी शामिल हुए थे. कुछ नेताओं ने तो एक्स के जरिए बर्थडे की तस्वीरों को शेयर भी किया है. इसके साथ ही पार्टी में तेजस्वी यादव कहीं ना कहीं आकर्षण का केंद्र बने. तेजस्वी यादव ने पार्टी में Iraj’s Father लिखी हुई शर्ट पहना था, जो काफी चर्चा में रहा.
आज दिल्ली-गाज़ियाबाद में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय तेजस्वी प्रसाद यादव जी के सुपुत्र इराज के प्रथम जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया । pic.twitter.com/g3gpZ49sqr
— Ajay Kushwaha (@ajaykushwahavsl) May 27, 2026
नेतृत्वक हलचल से जुड़ी ठोस जानकारी अब तक नहीं
तेजस्वी के बेटे इराज के बर्थडे पर विपक्षी पार्टियों की ओर से शक्ति प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा तेज थी. बताया जा रहा था कि इस पार्टी में कई बड़े नेता जैसे कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी समेत अन्य शामिल हो सकते हैं. बर्थडे के बहाने विपक्ष को एक करने का मौका बताया जा रहा था. लेकिन इनमें से किसी के भी शामिल होने की जानकारी अब तक सामने नहीं आई. साथ ही पार्टी में नेतृत्वक हलचल से जुड़ी भी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई.
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीया श्रीमती राबड़ी देवी जी के सुपौत्र और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व बिहार विधानसभा में नेता विरोधी दल आदरणीय श्री तेजस्वी यादव जी के सुपुत्र चिरंजीवी इराज के प्रथम जन्मदिन के अवसर पर आज… pic.twitter.com/Nw6bdlgApp
— Chitranjan Gagan (@ChitranjanGaga1) May 27, 2026
Also Read: आज पूरे बिहार में IMD का अलर्ट, 60 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
The post गाजियाबाद में शानदार रहा लालू के पोते का बर्थडे, तेजस्वी ने पहना Iraj’s Father लिखा शर्ट, तेज प्रताप भी पहुंचे appeared first on Naya Vichar.

