Bihar MLC Election 2026: बिहार में एमएलसी एलेक्शन को लेकर एनडीए और महागठबंधन में कैंडिडेट को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इस बीच महागठबंधन की बात करें तो, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की टेंशन बढ़ सकती है. संख्या बल को देखा जाए तो, एक सीट आरजेडी के खाते में जाना लगभग तय माना जा रहा है. इस बीच AIMIM के बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने अपनी डिमांड रख दी है.
अख्तरुल इमान बोले- मौका आ गया है वादे को पूरा करने का
ओवैसी की पार्टी विधान परिषद की एक सीट चाहती है. मीडिया से बात करते हुए अख्तरुल इमान ने कहा, हमने राज्यसभा सीट की मांग की थी. लेकिन तेजस्वी यादव ने वादा किया था कि आगे के दिनों में आपके लिए देखेंगे. ऐसे में अब मौका आ गया है, उनको अपने वादे को पूरा करने का. जरूरत पड़ने पर जल्द ही मुलाकात भी करेंगे.
अख्तरुल इमान ने और क्या कहा?
साथ ही AIMIM के उम्मीदवार के सवाल पर उन्होंने यह कहा कि हमारे पास सदस्य की संख्या उतनी नहीं है, जिससे जाहिर है कि दूसरे की सहयोग की जरूरत है. कल तक उनको (तेजस्वी यादव) राज्यसभा के सदस्य के लिए आंकड़े पूरे नहीं हो रहे थे तो मेरा सहयोग लिया था. हमने उनका पूरा साथ दिया था. ऐसे में अगर वे चाहते हैं कि आगामी दिनों में भी इसी तरह से रिश्ता बना रहे तो हमको मौका देना चाहिए. तेजस्वी यादव से बात करने जाऊंगा.
एक सीट के लिए कितने वोटों की जरुरत?
बिहार में विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव होने वाला है. इनमें 9 सीटों पर 6 साल के कार्यकाल के लिए नियमित चुनाव होना है, जबकि एक सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, एक सीट के लिए उम्मीदवार को 25 वोटों की जरुरत होगी. एनडीए की बात करें तो, उसके पास 202 विधायक हैं. ऐसे में 8 सीटों पर जीत तय मानी जा रही है. इसके साथ ही महागठबंधन की बात करें तो, उसके पास 35 विधायक है. ऐसे में एक सीट तय मानी जा रही है. इस तरह से अख्तरुल इमान के डिमांड पर क्या कुछ तेजस्वी यादव का फैसला होगा, यह देखने वाली बात होगी.
Also Read: समस्तीपुर और पटना के बीच गंगा नदी पर बन रहा पीपा पुल, घंटों की दूरी बस मिनटों में होगी तय
The post विधान परिषद चुनाव: AIMIM ने RJD से मांगी एक सीट, अख्तरुल इमान बोले- रिश्ता बना रखना चाहते हैं तो हमें मौका दें appeared first on Naya Vichar.
