Hot News

कर्नाटक: 3 जून को शिवकुमार की ताजपोशी, विधान सौध के पास सरकारी ऑफिस रहेंगे आधे दिन बंद

Karnataka: डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए, 3 जून को विधान सौध क्षेत्र और उसके आस-पास के प्रशासनी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है. कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शिवकुमार 3 जून को शाम 4 बजकर 5 मिनट पर लोक भवन परिसर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस दौरान कुछ विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. शिवकुमार को शनिवार 30 मई को औपचारिक रूप से कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था.

शिवकुमार मंत्रिमंडल को लेकर दिल्ली में मंथन

डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण से पहले कैबिनेट को लेकर दिल्ली में मंथन किया गया. शिवकुमार और पूर्व सीएम सिद्धारमैया सोमवार को दिल्ली पहुंचे. दोनों नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी से मिले और कैबिनेट पर चर्चा की. कर्नाटक में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद में अधिकतम 34 मंत्रियों को शामिल किए जाने का प्रावधान है.

शिवकुमार के सामने कैबिनेट में संतुलन साधने की बड़ी चुनौती

शिवकुमार के सामने कैबिनेट में संतुलन साधने की बड़ी चुनौती है. उन्हें हर कदम बेहद सावधानी से उठाना होगा, क्योंकि मंत्रिमंडल में जगह नहीं पाने वाले नेताओं की नाराजगी बड़े स्तर पर असंतोष का रूप ले सकती है. मंत्री पद के इच्छुक कई उम्मीदवार आलाकमान के समक्ष अपनी पैरवी करने के लिए दिल्ली की दौड़ कर चुके हैं. कई पूर्व मंत्री और विधायक शिवकुमार एवं सिद्धरमैया से मुलाकात कर चुके हैं.

नए मंत्रिमंडल में पुराने और नए चेहरों का मिश्रण

नए मंत्रिमंडल में पुराने और नए चेहरों का मिश्रण देखने को मिल सकता है. जातीय समीकरण, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और सिद्धरमैया समर्थक नेताओं को ध्यान में रखते हुए संतुलन बनाने की कोशिश की जाएगी. कई उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं और सिद्धरमैया मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों को नए मंत्रिमंडल से बाहर किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: डीके शिवकुमार ने शपथग्रहण से पहले गांधी परिवार के प्रति कृतज्ञता जताई- उनके भरोसे ने कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाया

The post कर्नाटक: 3 जून को शिवकुमार की ताजपोशी, विधान सौध के पास प्रशासनी ऑफिस रहेंगे आधे दिन बंद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top