Cocktail 2: फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक बड़ी अफवाह चल रही थी. कहा जा रहा था कि फिल्म में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के बीच रोमांटिक कहानी दिखाई जाएगी और यह एक लेस्बियन लव स्टोरी होगी. यह बात तेजी से वायरल हो गई, जिससे लोगों के बीच फिल्म को लेकर गलत धारणा (Perspective) बन गई. इसी वजह से मेकर्स को इस पर सफाई देनी पड़ी. आइए जानते हैं उन्होंने इस बारे में क्या कहा और यह अफवाह कैसे फैली.
ट्रेलर लॉन्च में मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मेकर्स ने इस पूरे मामले पर खुलकर बात की. प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने साफ कहा कि ‘कॉकटेल 2’ में ऐसा कोई लेस्बियन रोमांस नहीं है. उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी कुछ और है और लोगों को सोशल मीडिया की अफवाहों पर भरोसा नहीं करना चाहिए. उनका कहना था कि फिल्म में दो अलग-अलग लव स्टोरी दिखाई जाएंगी, लेकिन यह कहानी पूरी तरह नॉर्मल रोमांटिक ड्रामा है.
डायरेक्टर ने बताया अफवाह कैसे शुरू हुई?
डायरेक्टर होमी अदजानिया ने बताया कि यह अफवाह असल में एक मजाक से शुरू हुई थी. उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान टीम आपस में हल्के-फुल्के अंदाज में बात कर रही थी. उसी दौरान उन्होंने सोचा कि अगर कहानी में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना साथ हों और शाहिद कपूर का किरदार बीच में ‘थर्ड व्हील’ बन जाए तो कैसा लगेगा.
यह सिर्फ एक कल्पना और मजाक था, लेकिन किसी ने इसे सच समझ लिया और यह बात इंटरनेट पर फैल गई.
कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की बॉन्डिंग कैसी है?
इवेंट में दोनों एक्ट्रेसेस ने अपनी दोस्ती के बारे में भी बात की. कृति सेनन ने बताया कि उनकी रश्मिका से पहली मुलाकात जिम में हुई थी. दोनों एक ही स्टूडियो में वर्कआउट करती थीं और वहीं से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई.
वहीं, रश्मिका मंदाना ने कहा कि उनके बीच सब कुछ बहुत नैचुरल रहा. उन्हें दोस्त बनने के लिए कोई खास कोशिश नहीं करनी पड़ी, सब कुछ अपने आप ही हो गया.
यह भी पढ़ें: ‘मुन्ना भैया’ दिव्येंदु ने खोला Dhurandhar की ब्लॉकबस्टर सफलता का राज, बोले- सिर्फ हीरो नहीं, हर किरदार था जरूरी
The post Cocktail 2: क्या वाकई लेस्बियन लव स्टोरी है? मेकर्स ने दिया क्लैरिफिकेशन appeared first on Naya Vichar.
