Hot News

सिर्फ एक कार के दम पर Maruti Suzuki ने EV मार्केट के टॉप 4 में बनाई जगह, जानें बाकी कंपनियों का हाल

मारुति सुजुकी ने इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. लॉन्च के सिर्फ 4 महीने के अंदर ही वह हिंदुस्तान की टॉप 5 EV कंपनियों में शामिल हो गई है. खास बात यह है कि अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e Vitara की बिक्री के दम पर कंपनी ने Hyundai, BYD, Kia और Vinfast जैसी बड़ी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है.

जनवरी से मई 2026 के बीच मारुति ने कुल 4,365 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेचीं, जो Vinfast (4,133 यूनिट्स) से भी ज्यादा हैं. इसी के साथ उसने BYD, Hyundai और Kia को भी पीछे कर दिया है. हालांकि टाटा मोटर्स और महिंद्रा अभी भी बाजार में पहले और दूसरे स्थान पर मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं, जबकि JSW MG Motor तीसरे नंबर पर बनी हुई है.

e Vitara ने मारुति को EV सेगमेंट में मजबूत पकड़ दिलाई

मारुति सुजुकी फिलहाल हिंदुस्तान में सिर्फ एक ही इलेक्ट्रिक कार बेच रही है. उसका नाम है e Vitara. वहीं दूसरी कंपनियों की बात करें तो Hyundai के पास Creta Electric और Ioniq 5 जैसे मॉडल हैं. Vinfast तीन EVs ऑफर कर रही है. वहीं Tata Motors और Mahindra के पास EV सेगमेंट में काफी बड़ा पोर्टफोलियो है. 

हालांकि मारुति ने EV मार्केट में बाकी कंपनियों के मुकाबले देर से एंट्री ली है, फिर भी इसकी e Vitara ने तेजी से अपनी जगह बना ली है. जनवरी से मई 2026 के बीच कंपनी ने हर महीने औसतन 873 EV यूनिट्स बेचीं, जो Vinfast (827), Hyundai (583), BYD (488) और Kia (405) से भी ज्यादा हैं.

क्यों हिंदुस्तान में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड अचानक बढ़ गई?

इलेक्ट्रिक पैसेंजर गाड़ियों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. इसी वजह से EV मार्केट में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. अप्रैल और मई के बीच EV रजिस्ट्रेशन में 77% की सालाना बढ़ोतरी हुई और कुल 52,274 यूनिट्स तक पहुंच गया. मई में EV की हिस्सेदारी भी बढ़कर 6.4% हो गई है. इस बढ़ती मांग के पीछे महंगे पेट्रोल-डीजल, बेहतर होती चार्जिंग सुविधा और बाजार में नए-नए इलेक्ट्रिक मॉडल्स का आना बड़ी वजहें हैं.

वहीं Maruti Suzuki ने अपनी e Vitara के जरिए हिंदुस्तान को एक अहम एक्सपोर्ट हब भी बना दिया है. सितंबर 2025 से एक्सपोर्ट शुरू होने के बाद अब तक कंपनी 46 देशों में 35,000 से ज्यादा यूनिट्स भेज चुकी है. यह मॉडल अब Maruti के टॉप एक्सपोर्ट गाड़ियों में तीसरे नंबर पर आ गया है, Fronx और Jimny के बाद. खास बात यह है कि इसी e Vitara का एक रीबैज वर्जन Toyota के लिए भी बनाया जा रहा है, जिसे Urban Cruiser eBella के नाम से बेचा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Tata Motors ने किया कमाल! मई में 42% बढ़ी बिक्री, EV सेल्स ने बनाया नया रिकॉर्ड

The post सिर्फ एक कार के दम पर Maruti Suzuki ने EV मार्केट के टॉप 4 में बनाई जगह, जानें बाकी कंपनियों का हाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top