Hot News

June 3, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कार्यभार संभालते ही एक्शन में सीएम डीके शिवकुमार: फ्री बस, नौकरी और भारत जोड़ो यूथ क्लब का ऐलान

DK Shivakumar: कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीके शिवकुमार ने कहा, आप लोग पिछले एक साल से बहुत बातें कर रहे थे, कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन आज, हाईकमान ने इन सब पर पूर्णविराम लगा दिया है. आज शाम 4:05 बजे मैंने शपथ ली. स्कूल-कॉलेज के छात्रों के लिए मुफ्त बस पास डीके शिवकुमार ने कहा- यह युवाओं का दौर है. छात्र पूछ रहे थे कि सिर्फ लड़कियों के लिए मुफ्त बस क्यों है? हम सभी छात्रों को पास दे रहे हैं – बिना किसी शुल्क के मुफ्त बस पास. सभी स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए बस पास मुफ्त है. यह डीके शिवकुमार कैबिनेट का पहला फैसला है. छात्रों को इसके लिए आवेदन करना होगा; हम परिवहन विभाग के साथ इस पर चर्चा करेंगे. Bengaluru: Karnataka CM D.K. Shivakumar says, “This is the youth era. Students were asking why there is a free bus just for girls. We are giving passes to all students – free bus pass without any charge. Bus pass is free for all school and college students. This is the first… pic.twitter.com/GV3D77hFwd — ANI (@ANI) June 3, 2026 बेरोजगारों के लिए नौकरी का वादा डीके शिवकुमार ने कहा- जो बेरोजगार लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें प्रशासन के पास पंजीकरण करवाना चाहिए. हम कंपनियों से बात करेंगे और उन्हें उनकी जरूरत के अनुसार नौकरियां उपलब्ध कराने की व्यवस्था करेंगे. हिंदुस्तान जोड़ो यूथ क्लब बनाने का फैसला प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीके शिवकुमार ने कहा- गांवों में हिंदुस्तान जोड़ो यूथ क्लब बनाने का फैसला किया गया है. प्रशासन इसके लिए 10 लाख रुपये देगी. ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि युवा क्लब बिना किसी बुरी आदत का सहारा लिए बनाए जा सकें. इसका लक्ष्य 10,000 हिंदुस्तान जोड़ो क्लब बनाना है. मुख्यमंत्री का पद जनता के विश्वास का प्रतीक है: शिवकुमार कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि मुख्यमंत्री का पद केवल एक संवैधानिक पद नहीं है, बल्कि यह राज्य की जनता द्वारा उन पर जताए गए विश्वास का प्रतीक है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मिलकर ऐसा कर्नाटक बनाएं जो पहले से अधिक दयालु, समानतापूर्ण और समृद्ध हो. ये भी पढ़ें: कर्नाटक: संविधान की प्रति हाथ में लेकर डीके शिवकुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, जी परमेश्वर बने डिप्टी सीएम The post कार्यभार संभालते ही एक्शन में सीएम डीके शिवकुमार: फ्री बस, नौकरी और हिंदुस्तान जोड़ो यूथ क्लब का ऐलान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दिल्ली अग्निकांड: LG ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी में पुलिस

Delhi Malviya Nagar Fire: दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने अग्नीकांड पर दुख जताया. उन्होंने अग्निशमन सेवा और पुलिस को शहर में दमकल गाड़ियों की पहुंच में बाधा उत्पन्न करने वाले क्षेत्रों की पहचान करने हेतु सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया है. साथ ही अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन न करने वाले परिसरों को सील करने का आदेश दिया है. दिल्ली में अग्नि सुरक्षा जांच के लिए एक महीने तक चलेगा अभियान दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने दिल्ली के सभी होटल, नर्सिंग होम, कोचिंग संस्थान, रेस्तरां और अन्य संवेदनशील व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा नियमों के अनुपालन की जांच के लिए एक महीने तक अभियान चलाने का आदेश दिया. Malviya Nagar fire | Delhi Police is ready to issue LoC (Look out circular) against Lovkesh Bajaj and other accused. This will be done as a measure to ensure that they do not flee abroad: Delhi Police — ANI (@ANI) June 3, 2026 लवकेश बजाज और अन्य आरोपियों के खिलाफ LoC करेगी दिल्ली पुलिस दिल्ली पुलिस ने लवकेश बजाज और अन्य आरोपियों के खिलाफ LoC (लुक आउट सर्कुलर) जारी करने के लिए तैयार है. यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया जा रहा है कि वे विदेश न भाग जाएं. पुलिस ने हादसे को लेकर गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है. फ्लोरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी आग दिल्ली के मालवीय नगर स्थित पांच मंजिला होटल ‘फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’ में बुधवार सुबह भीषण आग गई. जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. जो मुख्य रूप से मध्य एशिया और अफ्रीकी देशों के थे. आग लगने की घटना के बाद होटल मालिक फरार आग लगने की घटना के बाद होटल मालिक फरार हो गया. पुलिस ने होटल मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है. कई टीमें उसकी तलाश में लगी हैं. रेस्तरां में लगी आग ने पूरी इमारत को चपेट में लिया पुलिस के अनुसार, सुबह बेसमेंट पर स्थित रेस्तरां में खानसामा पहुंचा और काम शुरू करने से पहले उसने उपकरण चालू किए. कुछ ही देर बाद धमाके जैसी आवाज सुनाई दी और देखते ही देखते पूरी इमारत आग की लपटों में घिर गई, जिससे ऊपरी मंजिलों पर मौजूद कई मेहमान फंस गए. इमारत में 26 कमरे थे, हालांकि सटीक संख्या की अभी पुष्टि की जा रही है. ये भी पढ़ें: दिल्ली मालवीय नगर फायर मामला: गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज, 21 लोगों की हो चुकी है मौत दिल्ली के मालवीय नगर में लगी भयंकर आग, 21 की मौत, बिल्डिंग से कूदे लोग, पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में लगी भीषण आग पर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने जताया शोक The post दिल्ली अग्निकांड: LG ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी में पुलिस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JTET में भोजपुरी-मगही पर रार: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने खोला मोर्चा, दिया ये तर्क

रांची से अरविंद सिंह की रिपोर्ट JTET Language Dispute, रांची: झारखंड में आयोजित होने जा रहे शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) में भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषा को शामिल करने का मामला गहराता जा रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भले ही इस विवाद को दूर करने के लिए वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के नेतृत्व में कमेटी का गठन कर दिया, लेकिन उस दल में शामिल सदस्यों की राय में ही मतभिन्नता नजर आ रही है. कमेटी में शामिल मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने इसका खुला विरोध किया है. उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि राज्य का गठन बिहार से अलग यहां की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और स्थानीय लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए हुआ था. पिछले दो दशकों में हुए जनसांख्यिकीय परिवर्तनों या प्रवासन को आधार बनाकर पड़ोसी राज्यों की भाषाओं (जैसे भोजपुरी, मगही और अंगिका) को JTET में शामिल करना न्यायसंगत नहीं है. उन्होंने इसके पीछे तर्क दिया कि जब इन भाषाओं को स्वयं बिहार लोक सेवा आयोग की सभी भर्तियों में अनिवार्य या आधिकारिक दर्जा प्राप्त नहीं है, तो इन्हें झारखंड के युवाओं पर थोपना और पात्रता का आधार बनाना राज्य के मूल निवासियों के रोजगार अवसरों और स्थानीय हितों के साथ समझौता करना होगा. शिक्षक पात्रता परीक्षा सामान्य परीक्षा नहीं: शिल्पी नेहा तिर्की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) केवल एक सामान्य प्रतियोगी परीक्षा नहीं है, बल्कि यह एक अनिवार्य अर्हता परीक्षा है. यह सुनिश्चित करती है कि शिक्षक स्थानीय बच्चों की भाषाई, सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को समझकर उन्हें प्रभावी ढंग से शिक्षा दे सकें. भाषा केवल संवाद नहीं, बल्कि शिक्षण का आधार है मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि झारखंड जैसे बहुभाषी राज्य में भाषा केवल बातचीत का जरिया नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपकरण (Pedagogical Tool) है. उन्होंने वर्ष 1981 में तत्कालीन आयुक्त डॉ. कुमार सुरेश सिंह की अनुशंसा और डॉ. रामदयाल मुंडा द्वारा रांची विश्वविद्यालय में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग की स्थापना के ऐतिहासिक संदर्भों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि राज्य की 5 जनजातीय भाषाओं (कुड़ुख, मुंडारी, संथाली, खड़िया, हो) और 4 क्षेत्रीय भाषाओं (खोरठा, कुरमाली, नागपुरी, पंचपरगनिया) को शैक्षणिक व्यवस्था का अभिन्न अंग माना जाना चाहिए क्योंकि छात्र इन्हीं भाषाओं में शिक्षा ग्रहण करते आ रहे हैं. Also Read: Chatra: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि बरी स्थापित शैक्षणिक सिद्धांत और भाषाई न्याय दस्तावेजों का हवाला देते हुए मंत्री ने एक स्थापित शैक्षणिक सिद्धांत को रेखांकित किया कि “जिन भाषाओं के माध्यम से विद्यार्थियों का अध्ययन-अध्यापन होता है, शिक्षण एवं संबंधित सेवाओं की पात्रता परीक्षाओं में भी उन्हीं भाषाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए.” इससे पूरी शिक्षा व्यवस्था स्थानीय आवश्यकताओं, सामाजिक वास्तविकताओं एवं विद्यार्थियों की भाषायी पृष्ठभूमि के अनुरूप अधिक प्रभावी, व्यावहारिक और न्यायसंगत बनती है. शैक्षिक हितों की रक्षा हेतु आवश्यक : मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने यह भी स्पष्ट किया कि “JTET में राज्य की प्रमुख एवं व्यापक रूप से प्रचलित भाषाओं को शामिल करना किसी वर्ग को बाहर करने का प्रयास नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के शैक्षिक हितों की रक्षा हेतु एक आवश्यक व्यवस्था है.” इसका एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विद्यालयों में नियुक्त होने वाला प्रत्येक शिक्षक छोटे बच्चों से उनकी परिचित भाषा में न्यूनतम स्तर पर संवाद स्थापित करने में पूर्णतः सक्षम हो. वर्ष 2023 के गजट के आधार पर हो भाषा का निर्धारण श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की ने प्रशासन और भाषा कमेटी से पुरजोर मांग की है कि JTET में भाषा संबंधी नीति का निर्धारण कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा 13 मार्च 2023 को अधिसूचित राजपत्र (गजट संख्या 147/148) के आधार पर ही किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि स्पष्ट स्थानीय नीति के अभाव में परीक्षा का पाठ्यक्रम और भाषा ही स्थानीय युवाओं को अवसर देने का एकमात्र माध्यम हैं. अतः राज्य के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और स्थानीय प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने के लिए केवल यहां की अधिसूचित क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषाओं को ही परीक्षा में अधिमानता दी जाए. Also Read: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि बरी, 12 साल पुराना है मामला The post JTET में भोजपुरी-मगही पर रार: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने खोला मोर्चा, दिया ये तर्क appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नया घर चमकाएगा किस्मत या बढ़ेगी परेशानी? शिफ्ट होने से पहले जरूर कर लें ये 5 छोटे बदलाव

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के नजरिये से अगर देखें तो एक नया घर सिर्फ चार दीवारों का ढांचा नहीं होता है, इसे आपकी नयी जिंदगी की शुरुआत का भी प्रतीक माना गया है. हर कोई यह जरूर चाहता है कि उसके नए घर में हमेशा ही सुख-समृद्धि, शांति और पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बना हुआ रहे. लेकिन कई बात ऐसा भी होता है कि हमारी कुछ छोटी-छोटी गलतियों और चीजों को अनदेखा कर देने की आदत की वजह से इसका असर पूरे घर पर पड़ने लग जाता है. वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे आसान उपाय बताये गए हैं, जिन्हें अगर आप अपने नए घर में प्रवेश करने से पहले अपनाते हैं, तो आपके घर का माहौल काफी हद तक बेहतर हो सकता है. अगर आप आने वाले कुछ ही दिनों में अपने नए घर में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं, तो इन बेहद ही छोटे लेकिन जरूरी बदलावों को करके आप अपने जीवन को ज्यादा शांत और बैलेंस्ड बनाये रख सकते हैं. चलिए इन बदलावों के बारे में विस्तार से जानते हैं. मुख्य द्वार की सफाई और सही दिशा का रखें ख्याल वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को काफी ज्यादा महत्वपूर्ण माना गया है. यह वही जगह है जहां से घर के अंदर एनर्जी प्रवेश करती है. अगर आप अपने नए घर में शिफ्ट करने जा रहे हैं, तो पहले ये जरूर देख लें कि दरवाजा साफ और मजबूत हो. इसमें किसी भी तरह के क्रैक्स नहीं होने चाहिए. दरवाजे के सामने कोई रुकावट जैसे कि एक बड़ा पेड़, बिजली का खंभा या फिर कचरा नहीं होना चाहिए. अगर दरवाजे के पास जूते और चप्पल बिखरे पड़े हुए हैं तो उन्हें बिना देरी किये व्यवस्थित कर लें. इसके अलावा आपको अपने मुख्य द्वार को हल्के और शुभ रंगों से भी सजाकर रखना चाहिए. पूजा स्थल को सही दिशा में सेट करें जब आप एक नए घर में शिफ्ट हो रहे होते हैं तो आपको पूजा स्थल को भी सही दिशा में रखने की कोशिश करनी चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा घर को उत्तर-पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है. नए घर में शिफ्ट होने से पहले यह जरूर तय कर लें कि मंदिर की जो जगह है वह साफ, व्यवस्थित और पूरी तरह से शांत हो. इस जगह पर कभी भी बेकार की चीजों को न रखें और हमेशा यह कोशिश भी करें कि यह जगह घर के बाकी सभी हिस्सों से थोड़ी अलग और पवित्र बनी रहे. जब आप इस बात का ख्याल रखते हैं तो आपको मेंटल पीस मिलता है और पॉजिटिव एनर्जी भी बनी हुई रहती है. किचन की सही दिशा और साफ-सफाई वास्तु शास्त्र में किचन को घर की एनर्जी का सोर्स बताया गया है. इसलिए जब आप एक नए घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं, तो पहले उसकी दिशा और उसकी व्यवस्था की जांच जरूर करें. वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा सबसे अच्छा माना जाता है. इसके अलावा गैस स्टोव और पानी का स्थान एक-दूसरे के सामने नहीं होना चाहिए. कोशिश करें कि किचन को हमेशा ही साफ और व्यवस्थित करके रखें. अगर टूटे-फूटे बर्तन या फिर खराब आइटम्स हैं तो उन्हें बिना देरी किये वहां से हटा हैं. अगर इस तरह की चीजें होंगी तो आपके घर पर निगेटिव एनर्जी बढ़ने लग जाएगी. बेडरूम की सही सेटिंग और कम्फर्टेबल माहौल हमारे घर का बेडरूम ही वह जगह है जहां पर हम आराम करते हुए सबसे ज्याद समय बिताते हैं. यह एक बड़ी वजह है कि आपको इसे हमेशा सही तरीके से रखने की कोशिश करनी चाहिए. नए घर में शिफ्ट होने से पहले बिस्तर की दिशा को सही कर लें. आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि सोते समय आपका सिर हमेशा ही दक्षिण या फिर पूर्व दिशा में ही रहे. इसके अलावा कभी भी कमरे में बहुत ही ज्यादा हैवी चीजें या फिर बेकार की चीजें भी न रखें. अपने बेडरूम में हमेशा ही हल्के और मन को शांत करने वाले रंगों का इस्तेमाल करें. जब आप ऐसा करते है तो आपके मन को शांति मिलती है और साथ ही आपको नींद भी अच्छी आती है. अगर पॉसिबल हो तो बिस्तर के सामने कभी भी आइना न लगाएं, क्योंकि वास्तु शास्त्र में इसे कभी भी अच्छा नहीं माना गया है. घर की रोशनी और हवा का बैलेंस आपके घर में नेचुरल रोशनी और फ्रेश हवा का आना बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाता है. जब आप एक नए घर में शिफ्ट हो रहे हों, तो सबसे पहले यह देख लें कि हर कमरे में पर्याप्त रोशनी आ रही है या फिर नहीं. इसके अलावा आपको यह भी देखना है कि हवा के आने जाने का अच्छे से इंतजाम भी किया गया हो. अंधेरे और बंद कमरों में निगेटिव एनर्जी बढ़ सकती है. अपने घर की खिड़कियों को साफ रखें और दिन में नेचुरल रोशनी का ज्यादा इस्तेमाल करने की कोशिश करें. ये भी पढ़ें: बिस्तर या दरवाजे पर गीला तौलिया टांगना शुभ होता है या अशुभ? जानिए इस बारे में क्या कहता है वास्तु शास्त्र The post नया घर चमकाएगा किस्मत या बढ़ेगी परेशानी? शिफ्ट होने से पहले जरूर कर लें ये 5 छोटे बदलाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दिल्ली होटल अग्निकांड: दिल दहला देने वाले वीडियो; गोद में बच्चा लिये महिला ने लगाई छलांगे

Delhi Hotel Fire: इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने सड़क पर गद्दे बिछा दिए थे. जिस पर जान बचाने के लिए अलग-अलग मंजिल से कई लोगों ने छलांग लगा दी. जिसमें वह स्त्री भी शामिल थी, जिसकी गोद में एक बच्चा था. सोशल मीडिया में कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे. घबराए हुए लोगों ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर लगाई छलांग घना काला धुआं निकलने और आग के तेजी से इमारत में फैलने के बीच घबराए हुए लोग खिड़कियों के शीशे तोड़ते, खुले स्थानों से बाहर झांकते और मदद के लिए गुहार लगाते नजर आए. सीढ़ियां और आंतरिक गलियारे धुएं से भर जाने के कारण, कई मेहमानों के पास इमारत से नीचे कूदने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग से बचने के प्रयास में कम से कम छह लोगों ने इमारत की विभिन्न मंजिलों से छलांग लगा दी. इनमें एक स्त्री भी शामिल थी, जिसने अपनी गोद में एक छोटे शिशु को ले रखा था. “आग ने विकराल रूप ले लिया लेकिन फायर ब्रिगेड नहीं आई” दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में लगी आग के दौरान का हाल स्थिति कितनी बदतर थी, आप लोगों की बात सुन समझ जाएंगे pic.twitter.com/Luj6MAhkAU — Priya singh (@priyarajputlive) June 3, 2026 होटल‘फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’ में लगी आग, 21 लोगों की गई जान मालवीय नगर के भीड़भाड़ वाले हौज रानी इलाके में स्थित होटल‘फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’ में बुधवार सुबह आग लग गई, जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. दिल्ली अग्निशमन सेवा, पुलिस और आपदा राहत इकाइयों की टीमें बचाव अभियान में लगी हुई थीं. इस दौरान कम से कम 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए. घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल ले जाया गया. 🚨 Malviya Nagar Hotel Fire A massive fire broke out in a hotel in Malviya Nagar, causing panic and chaos. 🔥 A shocking viral video shows a man jumping from the burning building to escape. Emergency teams rushed to the spot to control the situation. 🚒 🙏 More details… pic.twitter.com/0a2BVfuSHn — sunil kumar rana (@1984sunil) June 3, 2026 हर तरफ मची थी अफरा-तफरी चौथी मंजिल पर फंसे एक विदेशी दंपति ने खिड़की का शीशा और एल्युमिनियम की ग्रिल तोड़ दी तथा पाइप के सहारे नीचे उतरने की कोशिश की, लेकिन दोनों गिर गए. ऊपर से गुजर रहे तारों में फंसते हुए स्त्री सिर के बल जमीन पर गिरी. बचाव कार्य में शामिल एक स्थानीय निवासी ने बताया, हर तरफ अफरा-तफरी मची हुई थी. लोग खिड़कियों में फंसे हुए थे और मदद के लिए चिल्ला रहे थे. कुछ लोगों ने शीशे तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की. हमने कई लोगों को अलग-अलग मंजिलों से कूदते देखा. स्थानिय लोगों ने लोगों की जान बचाने के लिए लगाए देसी जुगाड़ भयावह दृश्य देखकर इलाके के निवासियों और दुकानदारों ने आपातकालीन सेवाओं के मौके पर पहुंचने से पहले ही कार्रवाई शुरू कर दी. गद्दे की दुकानों के मालिकों और अन्य स्थानीय लोगों ने तुरंत गद्दे और कंबल इमारत के नीचे संकरी सड़क पर लाकर बिछा दिए, ताकि बचने की कोशिश कर रहे लोगों को नीचे गिरने पर कोई चोट न आए. एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, जिस वक्त स्त्री ने छलांग लगाई, उस वक्त उसने शिशु को कसकर पकड़ रखा था. उससे कुछ देर पहले और बाद में भी कुछ लोग कूदे. जब भी कोई नीचे कूदने की कोशिश करता दिखता तो लोग गद्दों को इधर-उधर कर देते, ताकि उसे चोट न आए. लोगों को बचाने के लिए स्थानीय निवासियों ने बनाई मानव शृंखला कई स्थानीय निवासियों ने मानव शृंखला बनाई, अंदर फंसे लोगों को उन्हें खिड़कियों की ओर जाने को कहा, जहां से उन्हें बचाया जा सके या वे सुरक्षित रूप से बाहर कूद सकें. कई लोग वीडियो बना रहे लोगों से रिकॉर्डिंग नहीं करने और बचाव कार्य में मदद करने के लिए कहते हुए भी सुने गए. स्थानीय लोग पीड़ितों को उठाकर पास के अस्पतालों में ले जाते देखे गये. इमारत से 40 से अधिक लोगों को निकाला गया अधिकारियों ने बताया कि इमारत से 40 से अधिक लोगों को निकाला गया. मृतकों में कई विदेशी नागरिक शामिल हैं, और अधिकारियों को आशंका है कि घायल लोगों की हालत गंभीर होने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. ये भी पढ़ें: दिल्ली मालवीय नगर फायर मामला: गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज, 21 लोगों की हो चुकी है मौत The post दिल्ली होटल अग्निकांड: दिल दहला देने वाले वीडियो; गोद में बच्चा लिये स्त्री ने लगाई छलांगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल में ढह गया ममता बनर्जी का सबसे अभेद्य किला, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने दिया इस्तीफा

Kolkata Mayor Firhad Hakim Resigns: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में सत्ता गंवाने के बाद चौतरफा बगावत और सांगठनिक बिखराव से जूझ रही तृणमूल कांग्रेस (TMC) को एक और करारा झटका लगा है. ममता बनर्जी के सबसे भरोसेमंद और वफादार नेता और कोलकाता नगर निगम (KMC) के मेयर फिरहाद हकीम (बॉबी हकीम) अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. ममता बनर्जी ने भारी मन से स्वीकार किया इस्तीफा बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक कुणाल घोष ने इसकी पुष्टि की. इसके साथ ही सियासी हलकों में खलबली मच गयी.कुणाल घोष ने बताया कि फिरहाद हकीम के इस फैसले और पद छोड़ने के अनुरोध को पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भारी मन से स्वीकार कर लिया है. पार्षदों के विद्रोह के बाद बॉबी ने लिया फैसला कुणाल घोष ने पत्रकारों को बताया कि राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से कोलकाता नगर निगम के दैनिक कामकाज और नागरिक सेवाओं को संचालित करने में फिरहाद हकीम को अभूतपूर्व प्रशासनिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. पार्षदों के इस्तीफे और गिरफ्तारियों से टूट गये थे मेयर अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि नगर निगम के भीतर टीएमसी पार्षदों में मची भगदड़ और हाल के हफ्तों में लगातार हो रहे इस्तीफों व दलबदल ने मेयर के तौर पर हकीम की स्थिति को बेहद कमजोर कर दिया था. सचिन सिंह और सुदीप पोली जैसे नेताओं की गिरफ्तारियों ने उनका मनोबल पूरी तरह तोड़ दिया. ममता बनर्जी ने पहले रोका, बाद में दी हरी झंडी कुणाल घोष ने बताया कि जब फिरहाद हकीम ने पहली बार इस्तीफा देने की इच्छा जतायी, तब ममता बनर्जी ने उन्हें पद पर बने रहने और लड़ाई लड़ने को कहा था. हालांकि, केएमसी के तेजी से बदलते आंतरिक समीकरणों के बीच हकीम ने बुधवार को दोबारा पद छोड़ने की अनुमति मांगी, जिसके बाद ममता बनर्जी सहमत हो गयीं. Kolkata Mayor Firhad Hakim Resigns: 2018 से कोलकाता के ‘बॉस’ थे हकीम तृणमूल कांग्रेस के सबसे प्रभावशाली और बड़े अल्पसंख्यक चेहरे के रूप में फिरहाद हकीम वर्ष 2018 से लगातार कोलकाता के महापौर (Mayor) पद पर काबिज थे. वे ममता बनर्जी प्रशासन में शहरी विकास जैसे सबसे मलाईदार मंत्रालयों को संभालते रहे थे. कोलकाता नगर निगम 2010 से तृणमूल कांग्रेस के नियंत्रण में था. कौन संभालेगा कोलकाता की कमान? सस्पेंस गहराया फिरहाद हकीम के इस्तीफे के बाद अब कोलकाता नगर निगम का उत्तराधिकारी कौन होगा, इस पर नबान्न से लेकर लाल बाजार तक सस्पेंस गहरा गया है. फिलहाल टीएमसी के पास कोई ऐसा बड़ा चेहरा नहीं है, जो इस संकट के दौर में निगम को संभाल सके. The post बंगाल में ढह गया ममता बनर्जी का सबसे अभेद्य किला, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने दिया इस्तीफा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ममता बनर्जी की टीएमसी की सभी कमेटियां भंग, स्पीकर तक पहुंची अलग गुट की अर्जी

खास बातें ममता के हाथों से फिसल गयी पार्टी की कमान! स्पीकर के पास पहुंची ‘अलग विधायक दल’ की अर्जी दलबदल कानून को मात देने की तैयारी X पर जारी हुआ फरमान परफॉर्मेंस की आड़ में बगावत दबाने की कोशिश TMC Dissolves All Organizational Committees: पश्चिम बंगाल की नेतृत्व में बुधवार को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व भूचाल आया, जिसने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अस्तित्व पर ही संकट खड़ा कर दिया. विधानसभा चुनाव में करारी हार और शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद टीएमसी के भीतर सुलग रही बगावत की आग अब पूरी तरह भड़क चुकी है. ममता के हाथों से फिसल गयी पार्टी की कमान! बागी विधायकों द्वारा पार्टी को दोफाड़ करने की आधिकारिक कोशिशों के बीच ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी ने पश्चिम बंगाल की अपनी सभी संगठनात्मक कमेटियों और अग्रिम संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया. पार्टी के गठन के बाद से इसे टीएमसी का अब तक का सबसे बड़ा और सबसे हताशा भरा फैसला माना जा रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि ममता बनर्जी के हाथों से अब संगठन की कमान पूरी तरह फिसल चुकी है. स्पीकर के पास पहुंची ‘अलग विधायक दल’ की अर्जी तृणमूल कांग्रेस के बागी विधायकों के एक बड़े गुट ने बुधवार सुबह पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की. बागी विधायकों ने अध्यक्ष को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर सदन में उन्हें अलग विधायक दल के रूप में मान्यता देने का लिखित अनुरोध किया. इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी से 60 विधायकों ने बनायी दूरी, बिना मंच-लाउडस्पीकर के दीदी का धरना, खूब गरजीं टीएमसी सुप्रीमो दलबदल कानून को मात देने की तैयारी बागी विधायकों की संख्या दलबदल कानून (Anti-Defection Law) के तहत आवश्यक दो-तिहाई के आंकड़े को पार कर चुकी है. इसका सीधा मतलब यह है कि बंगाल में ‘शिवसेना और एनसीपी’ जैसी बड़ी टूट की पटकथा अब अंतिम चरण में है. टीएमसी आधिकारिक रूप से कभी भी दो टुकड़ों में बंट सकती है. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें TMC Dissolves All Organizational Committees: X पर जारी हुआ फरमान बागी विधायकों की इस चाल से घबरायी टीएमसी लीडरशिप ने आनन-फानन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बयान जारी कर पूरी राज्य इकाई को ही भंग कर दिया. पार्टी ने कहा- काफी विचार-विमर्श के बाद यह कड़ा निर्णय लिया गया है कि पश्चिम बंगाल में अखिल हिंदुस्तानीय तृणमूल कांग्रेस की सभी जिला, ब्लॉक और राज्यस्तरीय समितियां और उसके सभी अग्रिम संगठन (जैसे छात्र और युवा विंग) तत्काल प्रभाव से भंग माने जायेंगे. इसे भी पढ़ें : बंगाल में महाराष्ट्र जैसे विभाजन के दावों पर भड़के शोभनदेव चट्टोपाध्याय, कहा- ममता बनर्जी के पास ही रहेगा ‘जोड़ा फूल’ परफॉर्मेंस की आड़ में बगावत दबाने की कोशिश पार्टी ने इस फैसले के पीछे विधायकों की बगावत का सीधा जिक्र नहीं किया है. इस पर पर्दा डालते हुए टीएमसी ने कहा कि वह हर स्तर पर आत्ममंथन, प्रदर्शन समीक्षा और संगठनात्मक मूल्यांकन का व्यापक तरीके से आकलन करेगी. इस समीक्षा के बाद मूल संगठन का नये सिरे से पुनर्गठन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें मैं भी बड़ी खिलाड़ी हूं, समय आने पर दूंगी जवाब, चौतरफा संकट के बीच फेसबुक लाइव पर गरजीं ममता बनर्जी अभिषेक बनर्जी का गढ़ ध्वस्त, डायमंड हार्बर नगर पालिका बोर्ड भंग, 9 टीएमसी पार्षदों ने दिया इस्तीफा शुभेंदु अधिकारी के खुलासे से मची खलबली, ममता बनर्जी ने 2 TMC विधायक को पार्टी से निकाला सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन The post ममता बनर्जी की टीएमसी की सभी कमेटियां भंग, स्पीकर तक पहुंची अलग गुट की अर्जी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड माध्यमिक आचार्य नियुक्ति: 8 जून को जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा के 316 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की होगी जांच

रांची से राणा प्रताप की रिपोर्ट Ranchi News: झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के तहत चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विषयों के अल्प सूचीबद्ध अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र सत्यापन की तिथि घोषित कर दी है. आयोग के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच 8 जून को नामकुम स्थित आयोग कार्यालय में की जाएगी. 11 विषयों के 316 अभ्यर्थियों का होगा सत्यापन जेएसएससी की ओर से जारी सूचना के अनुसार कुल 11 विषयों के 316 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र जांच के लिए बुलाया गया है. इनमें जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं के अभ्यर्थी शामिल हैं, जिन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्रता हासिल की है. आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने सभी सूचीबद्ध अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से एक घंटा पहले जांच स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है, ताकि दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जा सके. अभ्यर्थियों की विषयवार सूची संताली: 66 अभ्यर्थी हो: 24 अभ्यर्थी कुरमाली: 14 अभ्यर्थी कुडुख: 21 अभ्यर्थी मुंडारी: 14 अभ्यर्थी उड़िया: 3 अभ्यर्थी पंचपरगनिया: 14 अभ्यर्थी बंगला: 25 अभ्यर्थी खोरठा: 27 अभ्यर्थी नागपुरी: 30 अभ्यर्थी उर्दू: 78 अभ्यर्थी इन सभी अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने मूल प्रमाण पत्रों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा. नामकुम स्थित आयोग कार्यालय में होगी जांच प्रमाण पत्रों की जांच झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय, कालीनगर चाय बागान, नामकुम में आयोजित की जाएगी. जांच प्रक्रिया दो पालियों में संपन्न होगी. पहली पाली का समय पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है, जबकि दूसरी पाली अपराह्न 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी. आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को अपनी निर्धारित पाली के समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना होगा, ताकि सत्यापन प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो. साथ लाने होंगे सभी आवश्यक दस्तावेज परीक्षा नियंत्रक ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे सभी वांछित मूल प्रमाण पत्र, उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियां, रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो तथा आयोग द्वारा निर्धारित विहित प्रपत्र को पूर्ण रूप से भरकर अपने साथ लेकर आएं. दस्तावेजों में किसी प्रकार की कमी या विसंगति पाए जाने पर अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए आयोग ने सभी उम्मीदवारों से दस्तावेजों की पहले से जांच कर लेने की सलाह दी है. इसे भी पढ़ें: पतरातू के जीईएम पहुंचीं इंटरनेशनल पहलवान चंचला कुमारी, छात्राओं में भरा आत्मविश्वास 1373 माध्यमिक आचार्यों की होगी नियुक्ति झारखंड में माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के उद्देश्य से जेएसएससी द्वारा 1373 माध्यमिक आचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया संचालित की जा रही है. यह नियुक्ति राज्य के विभिन्न विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की बहाली के लिए की जा रही है. दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया को नियुक्ति अभियान का महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है. इसके सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद आगे की चयन प्रक्रिया और अंतिम नियुक्ति सूची जारी किए जाने का मार्ग प्रशस्त होगा. राज्यभर के अभ्यर्थियों की निगाहें अब इस प्रक्रिया के अगले चरण पर टिकी हुई हैं. इसे भी पढ़ें: प्रिंस खान गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, सुपरवाइजर की नौकरी छोड़ बना था बोकारो का गुंडा The post झारखंड माध्यमिक आचार्य नियुक्ति: 8 जून को जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा के 316 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की होगी जांच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हैदराबाद को लग सकता है बड़ा झटका, आईपीएल 2027 के लिए पैट कमिंस के पास समय नहीं

Pat Cummins : इंडियन प्रीमियर लीग के फैंस और खासकर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक बेहद चौंकाने वाली समाचार सामने आ रही है. कमिंस ने सालभर पहले ही इस बड़े फैसले के पीछे की असली वजह का खुलासा कर दिया है. टीम के कप्तान और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने संकेत दिए हैं कि वे शायद आईपीएल 2027 का हिस्सा नहीं होंगे. सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड अखबार से बातचीत के दौरान कमिंस ने साफ किया कि लगातार हो रही चोटों और ऑस्ट्रेलिया के बेहद व्यस्त इंटरनेशनल शेड्यूल के कारण उन्हें आईपीएल से दूरी बनानी पड़ सकती है. आईपीएल 2026 में भी देर से किया था ज्वाइन पैट कमिंस अपनी फिटनेस की समस्या के चलते आईपीएल 2026 के भी सभी मैच नहीं स्पोर्ट्स पाए थे. वे टूर्नामेंट के बीच में टीम के साथ जुड़े थे. उनकी गैर-मौजूदगी में इशान किशन ने कुछ मैचों के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी की थी. हैदराबाद ने आईपीएल 2026 में प्लेऑफ तक का सफर तय किया था. इससे पहले 2024 में कमिंस हैदराबाद को फाइनल तक ले गए थे. देश के लिए स्पोर्ट्सना पहली प्राथमिकता पैट कमिंस पैट कमिंस ने कहा है देश के लिए स्पोर्ट्सने को प्राथमिकता देनी है, तो मुझे कुछ तो छोड़ना ही पड़ेगा. यह टेस्ट मैच या वनडे वर्ल्ड कप तो बिल्कुल नहीं होने वाले. उन्होंने कहा कि वह आईपीएल के बारे में फैसला फ्रेंचाइजी से बात करके लेंगे. अगर मैं हिंदुस्तान में स्पोर्ट्सता हूं, तो मुझे एशेज सीरीज से पहले जो जरूरी आराम चाहिए, वो नहीं मिल पाएगा. ऑस्ट्रेलिया का बिजी शेड्यूल बना वजह अगले 12 महीनों में ऑस्ट्रेलियाई टीम का शेड्यूल सांस लेने का मौका भी नहीं देने वाला है. ऑस्ट्रेलिया को आने वाले दिनों में हिंदुस्तान, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ कुल 21 टेस्ट मैच स्पोर्ट्सने हैं. मार्च 2027 में मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट की 150वीं सालगिरह पर एक ऐतिहासिक टेस्ट होना है, जो आईपीएल के दौरान ही प्रस्तावित है. फिर जून में एशेज सीरीज स्पोर्ट्सी जाएगी, ऑस्ट्रेलिया ने साल 2001 के बाद से इंग्लैंड की धरती पर एशेज सीरीज नहीं जीती है, इसलिए कमिंस वहां पूरी तरह फिट होकर कप्तानी करना चाहते हैं. साल 2027 के आखिरी महीनों में साउथ अफ्रीका में वनडे वर्ल्ड कप होना है, जहां ऑस्ट्रेलिया बतौर डिफेंडिंग चैंपियन मैदान पर उतरेगा. यही कारण है कि कमिंस, मिचेल स्टार्क और जॉश हेजलवुड जैसे सीनियर गेंदबाजों को बीच-बीच में ब्रेक दिया जा सकता है. ये तीनों खिलाड़ी अभी चोटों के शिकार रहे है, इस वजह से आईपीएल 2026 के सभी मैच में उपलब्ध नहीं थे. इनपुट : अरकम अब्दुल मन्नान ये भी पढ़ें : फुटबॉल जगत में बड़ा धमाका, इंग्लैंड के स्टार लेफ्ट विंगर एंथनी गॉर्डन अब बार्सिलोना के हुए ऊर्जा संकट के बीच हवाई यात्रा को महंगी होने से बचाने के लिए कैबिनेट ने 10,000 करोड़ रुपए की सहायता को मंजूरी दी The post हैदराबाद को लग सकता है बड़ा झटका, आईपीएल 2027 के लिए पैट कमिंस के पास समय नहीं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड टी20 लीग: बारिश को ध्यान में रखकर बनेगा शेड्यूल, सभी टीमों को मिलेंगे 8 मैच; सौरभ तिवारी ने बताई पूरी योजना

Jharkhand T20 League 2026 की शुरुआत 10 जून से होने वाली है, लेकिन टूर्नामेंट का आधिकारिक शेड्यूल अभी तक जारी नहीं किया गया है. इस बीच झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के सचिव और पूर्व हिंदुस्तानीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने नया विचार से खास बातचीत में शेड्यूल में हो रही देरी की वजह बताई और लीग को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं. बारिश को देखते हुए तैयार किया जा रहा शेड्यूल प्रभातसमाचार.कॉम के स्पोर्ट्स पत्रकार उज्जवल कुमार सिन्हा से बातचीत में सौरभ तिवारी ने कहा कि झारखंड में मानसून के मौसम को देखते हुए लीग का कार्यक्रम बेहद सावधानी से तैयार किया जा रहा है. उनका कहना है कि किसी भी टीम को बारिश की वजह से नुकसान न उठाना पड़े. इसी कारण हम हर पहलू का आकलन कर जल्द ही शेड्यूल जारी करेंगे. सभी छह फ्रेंचाइजियों ने तैयार कर ली हैं अपनी टीमें झारखंड टी20 लीग के पहले संस्करण के लिए सभी छह फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीमों का गठन कर लिया है. खिलाड़ियों की नीलामी में सबसे बड़ी बोली युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज रॉबिन मिंज पर लगी, जिन्हें कोयलांचल सुपर किंग्स ने 15.25 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा. वहीं झारखंड के आइकॉन प्लेयर ईशान किशन को संथाल स्ट्राइकर्स, विराट सिंह को छोटा नागपुर रॉयल्स, मोहम्मद कौनेन कुरैशी को जमशेदपुर स्टीलर्स, सुशांत मिश्रा को धनबाद डायमंड्स और शिखर मोहन को रांची टाइटन्स ने अपने साथ जोड़ा. सभी टीमों को मिलेगा 8 मैच लीग के फॉर्मेट को लेकर भी सौरभ तिवारी ने अहम जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को आठ-आठ मैच स्पोर्ट्सने का मौका मिलेगा, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के पर्याप्त अवसर मिलेंगे. इस लीग में सभी टीमों को आठ मैच मिलेंगे. हमारा उद्देश्य खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा प्रतिस्पर्धी क्रिकेट उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी क्षमता साबित कर सकें.” झारखंड के युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच सौरभ तिवारी का मानना है कि झारखंड टी20 लीग राज्य के युवा क्रिकेटरों के लिए एक बड़ा अवसर साबित होगी. उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचान दिलाने और उन्हें बड़े मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. यह लीग झारखंड के युवा क्रिकेट टैलेंट के लिए कई नए रास्ते खोलेगी और संभवतः हिंदुस्तान का अगला बड़ा क्रिकेट सुपरस्टार भी सामने ला सकती है. जल्द होगा शेड्यूल का ऐलान हालांकि टूर्नामेंट शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन JSCA का कहना है कि मौसम की परिस्थितियों का आकलन करने के बाद जल्द ही पूरा शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा. ऐसे में झारखंड क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब लीग के कार्यक्रम और पहले मुकाबले पर टिकी हुई हैं. यह भी पढ़ें: झारखंड टी20 लीग: सभी 6 फ्रेंचाइजियों के स्क्वाड का ऐलान, देखें पूरी टीम लिस्ट The post झारखंड टी20 लीग: बारिश को ध्यान में रखकर बनेगा शेड्यूल, सभी टीमों को मिलेंगे 8 मैच; सौरभ तिवारी ने बताई पूरी योजना appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top