Hot News

पटना में कोचिंग बवाल के बाद सरकार एक्शन में, नकेल कसने की तैयारी, मिथिलेश तिवारी ने किया ऐलान

Khan Sir Coaching Attack: पटना में खान सर के ग्लोबल कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़, मारपीट और बवाल हुआ है. सुरक्षा को देखते हुए खान सर ने कोचिंग सेंटर को अगले आदेश तक बंद कर दिया है. कोचिंग बंद होने से परेशान छात्र उनके समर्थन में सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं. इस मामले पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि अब राज्य में कोचिंग संस्थानों के लिए नई नीति बनाई जाएगी.

दो कोचिंग संस्थानों के आपसी वर्चस्व का विवाद

यह घटना दो कोचिंग संस्थानों के आपसी वर्चस्व का नतीजा बताई जा रही है. खान सर ने पास के ही एक अन्य कोचिंग सेंटर को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है. खान सर के मुताबिक, कम फीस लेने की वजह से दूसरे कोचिंग वाले नाराज थे और उन्होंने पहले धमकी दी थी. इस बवाल के बाद अब बिहार प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाने का ऐलान किया है.

तीन महीने में बनेगी नई नीति, होगी कड़ी कार्रवाई

शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी ने कहा कि प्रशासन अगले तीन महीने में कोचिंग संस्थानों के लिए नई नीति बनाएगी. कोचिंग सेंटरों का षड़यंत्र बंद कराया जाएगा और ये संस्थान प्रशासन के नियंत्रण में रहेंगे. शिक्षा मंत्री इस मामले में खुद डीजीपी से बात करेंगे और पूरे मामले की जांच करवाएंगे. दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा. सम्राट प्रशासन विधि-व्यवस्था में बाधा डालने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेगी.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

दूसरे कोचिंग के डायरेक्टर समेत तीन लोग हिरासत में

पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक तीन लोगों को हिरासत में लिया है. पकड़े गए लोगों में एक शख्स दूसरे कोचिंग सेंटर का डायरेक्टर बताया जा रहा है. पुलिस ने 4 लोगों पर नामजद और 15 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है. हमले के वीडियो में कुछ लोग गार्ड की पिटाई करते और बिल्डिंग पर ईंट फेंकते नजर आ रहे हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान और कार्रवाई में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार की पार्टी ने रचा इतिहास, एक करोड़ पार पहुंची सदस्यों की संख्या

The post पटना में कोचिंग बवाल के बाद प्रशासन एक्शन में, नकेल कसने की तैयारी, मिथिलेश तिवारी ने किया ऐलान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top