Hot News

राबड़ी देवी के बाद तेजस्वी यादव ने भी हटाई अपनी सुरक्षा, RJD नेता बोले- एक खरोंच भी आई तो…

Lalu Family Security: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी सुरक्षा हटा दी है. इससे पहले राबड़ी देवी ने राबड़ी आवास से सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया था. राबड़ी देवी ने सभी सुरक्षाकर्मियों को वहां से वापस जाने का निर्देश दिया. 10 सर्कुलर रोड आवास के मुख्य गेट पर भी एक भी सुरक्षाकर्मी नहीं दिखें. सम्राट प्रशासन की तरफ से दो दिन पहले ही लालू परिवार की सुरक्षा घटाई गई थी.

राजद नेता शक्ति सिंह ने क्या कहा?

जानकारी के मुताबिक, राबड़ी देवी ने खुद ही सुरक्षाकर्मियों को बंगले से हटा दिया है. नया विचार से बातचीत के दौरान राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, राबड़ी देवी के साथ-साथ तेजस्वी यादव ने भी अपनी सुरक्षा हटा दी है. अगर एक खरोंच भी आया तो प्रशासन जन आक्रोश नहीं झेल पाएगी.

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राबड़ी देवी देश की बड़े नेताओं में से एक हैं. फिर उनकी सुरक्षा में व्यापक कटौती क्यों कर दी गई. इसके साथ ही उन्होंने सत्ता पक्ष के कई नेताओं का नाम लेकर कहा कि उनकी सुरक्षा को लेकर समीक्षा क्यों नहीं की गई. इस तरह से कैमरे पर उन्होंने जमकर अपनी भड़ास निकाली.

गृह विभाग ने सुरक्षा कम करने का लिया था फैसला

गृह विभाग की बैठक में लालू फैमिली की सुरक्षा को कम करने का फैसला लिया गया था. लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की जेड प्लस सिक्योरिटी खत्म कर दी गई थी. उन्हें बिहार पुलिस की तरफ से सिर्फ विशेष सुरक्षा दी जाएगी. इसके साथ ही लालू प्रसाद के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव को भी अब सिर्फ एक गार्ड ही मिलेगा. पहले से उन्हें मिल रही वाई कैटेगरी की सुरक्षा को हटा दिया गया है.

जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में बदलाव नहीं किया गया था. साथ ही तेजस्वी की पत्नी राजश्री और बहन मीसा हिंदुस्तानी की सुरक्षा में भी कोई बदलाव नहीं किया गया था. जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव को अब बीसैप के 1-4 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 6 बॉडीगार्ड और एस्कॉर्ट पार्टी के सदस्य शामिल होंगे. साथ ही उनकी पत्नी को पटना जिला बल से एक स्त्री बॉडीगार्ड पहले की तरह ही रहेगा. जबकि मीसा हिंदुस्तानी के साथ पहले की तरह 3 बॉडीगार्ड रहेंगे. इस तरह से लालू फैमिली की सुरक्षा को लेकर सम्राट प्रशासन ने फैसला लिया.

Also Read: लालू-राबड़ी की Z+ सिक्योरिटी खत्म, तेज प्रताप को सिर्फ एक बॉडीगार्ड, सम्राट प्रशासन का फैसला

The post राबड़ी देवी के बाद तेजस्वी यादव ने भी हटाई अपनी सुरक्षा, RJD नेता बोले- एक खरोंच भी आई तो… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top