Hot News

रामगढ़ पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

Ramgarh News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार सुबह करीब 7:00 बजे झारखंड के रामगढ़ जिला पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया. उनके आगमन पर शहीद निर्मल महतो चौक पर ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया.

सुबह से ही जुटे रहे कार्यकर्ता

सुबह 6:00 बजे से ही कार्यकर्ता फूल-माला लेकर अपने नेता के स्वागत के लिए कतार में खड़े थे. नितिन नवीन के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका जोरदार अभिनंदन किया. झारखंडी परंपरा के अनुसार उन्हें पत्तों का मुकुट पहनाया गया. इसके बाद उन्होंने लाइन में लगे कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. रांची से रामगढ़ तक विभिन्न स्थानों पर भाजपा के झंडे और पोस्टर लगाए गए थे.

शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि

रामगढ़ पहुंचने पर नितिन नवीन ने सबसे पहले शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलाब के फूल और बुके देकर स्वागत किया.

नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

इस मौके पर सांसद मनीष जायसवाल, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, धनंजय पुटूस, अनमोल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदत्त सहित अमरेंद्र कुमार गुप्ता, रणंजय कुमार उर्फ कूंटू बाबु, चंद्रशेखर चौधरी, इला रानी पाठक, डॉ संजय प्रसाद सिंह, सहदेव ठाकुर, प्रिया करमाली, बलराम महतो, रिद्धि राज, लक्ष्मी देवी, जगेश्वर प्रजापति, किरण देवी, रमेश करमाली, शिव कुमार महतो, बबलु साव, रीति श्रीवास्तव, अशोक कुमार सोनी, सुनील प्रसाद, मनोज कुमार महतो, संतोष शर्मा, प्रवीण कुमार सोनू, भीम सेन चौहान, शीतल सिंह, शंकर करमाली, वारिश खान, शशि शेखर सिंह, उमेश प्रसाद, रंजन फौजी, राजेन्द्र कुशवाहा, दिनेश प्रसाद, महेन्द्र प्रजापति, आनंद बेदिया, विजय जायसवाल, सरदार अनमोल सिंह, मनोज गिरि, सूरज पांडेय, सुनीता देवी, मंजू देवी, राजेश ठाकुर, अनिल राय, महेंद्र महतो, युगेश महतो, सुरजीत सिंह छाबड़ा, विजय ओझा, रूपा साहू, सुशांत कुमार पांडेय, संजय साह, नरेश साव, निरंजन कुमार, जितेन्द्र साहू, महेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार कुशवाहा, रंजन भगत, अजय पासवान, शौर्य प्रसाद कुशवाहा, नूतन कुमार महतो, अशोक कुमार, राजेश कुमार, गोविंद रजवार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के लिए हुए रवाना

शहीद निर्मल महतो चौक पर स्वागत के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के लिए बोकारो रवाना हुए.

यह भी पढ़ें: रामगढ़ : पतरातू की स्त्रीओं को आत्मनिर्भर बना रहा सिद्धिटेक स्किल्ड, हुनर से मिल रही नई पहचान

यह भी पढ़ें: आईजीएसटी सेटलमेंट के बाद झारखंड को मिले 797 करोड़ रुपये, पिछले साल के मुकाबले 6% बढ़ोतरी

The post रामगढ़ पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top