बोकारो से मुकेश की रिपोर्ट
Bokaro News : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने एक दिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे. जहां उनका रांची से बोकारो आने के क्रम में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. बोकारो पहुंचने पर नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर भाजपा के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनको फूल गुलदस्ता देकर स्वागत किया.
राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह
इस दौरान नितिन नवीन सभी कार्यकर्ताओं से गाड़ी से उतरकर बारी-बारी मिले. इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश हाई दिखा. कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के बोकारो आने से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले वह यहां 15 दिनों के प्रवास में रह चुके हैं. ऐसे में उन्हें जातिगत समीकरण से लेकर मजबूती और कमजोरी की जानकारी है. सभी ने दावा किया कि आने वाले समय में झारखंड के साथ बोकारो में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी.
मौसी को दी श्रद्धांजलि, परिवार से की मुलाकात
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सेक्टर-4 सिटी सेंटर स्थित अपनी मौसी के आवास पहुंचे. उनकी बड़ी मौसी शोभा रानी लाल का हाल ही में निधन हो गया था. बोकारो पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और फिर परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. वह करीब आधे घंटे तक परिवार के सदस्यों के साथ रहे. उनका अपनी बड़ी मौसी के साथ बहुत ही आत्मीय संबंध था. नितिन नवीन ने इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपनी मौसी के नाम पर एक पेड़ भी लगाया.

श्रद्धांजलि सभा में भाजपा नेताओं की मौजूदगी
इस दौरान चित्रगुप्त माहा परिवार बोकारो की तरफ से श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया था. जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, सांसद पूर्व सांसद पूर्व, विधायकविधायक समेत भाजपा के तमाम नेता मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: आईजीएसटी सेटलमेंट के बाद झारखंड को मिले 797 करोड़ रुपये, पिछले साल के मुकाबले 6% बढ़ोतरी
यह भी पढ़ें: झारखंड को हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे, रांची में बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन
The post बोकारो पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत appeared first on Naya Vichar.