Hot News

अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को दिया अल्टीमेटम- 7 दिनों के अंदर इस्तीफा दें, आपने अभी ट्रेलर देखा है…

Cockroach Janta Party : कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने रविवार को कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा. दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बाद अभिजीत दीपके अपने माता-पिता से मिलने महाराष्ट्र गए हैं. यहां उन्होंने छत्रपति संभाजीनगर में कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर हमारा विरोध प्रदर्शन काफी हद तक सफल रहा. इस प्रदर्शन में लगभग 7,000 लोग शामिल हुए.

अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम

अभिजीत दीपके ने लिखा है कि धर्मेंद्र प्रधान ने पूरी एक पीढ़ी के साथ गलत किया है. अगर उन्हें अगले 7 दिनों में हटाया नहीं गया या वे पद नहीं छोड़ते हैं, तो हमें जमीन पर अपना प्रोटेस्ट जारी रखने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. मैं आज बाद में आप सभी को इंस्टाग्राम लाइव पर संबोधित करूंगा. मैं अपने माता-पिता से मिलने घर जा रहा हूं, उनसे आखिरी बार मिले हुए एक साल से ज्यादा हो गया है. पिछले 15 दिनों में उन्हें बहुत तकलीफ हुई है और धमकियों की वजह से उन्हें घर छोड़ना पड़ा. उन्हें वापस घर ले आऊंगा.

अभिजीत दीपके ने प्रोटेस्टे में शामिल होने वालों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा-मैं आप में से हर एक को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने गर्मी की तपती धूप का सामना किया, जिसमें छोटे शिशु और स्टूडेंट्स भी शामिल थे. आपने यह साबित किया कि शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट हमारी सबसे बड़ी ताकत है. प्रशासन एक साथ, शांतिपूर्ण आंदोलन को छू नहीं सकती. हम कॉकरोचों को उनसे कभी डरने की जरूरत नहीं है.

ट्रेलर था जंतर-मंतर का प्रदर्शन

अभिजीत दीपके ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि शनिवार को जंतर-मंतर पर हमने इतिहास रच दिया है. यहां हजारों लोग हमारे प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे थे. जंतर-मंतर पर हमारे शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट ने प्रशासन को दिखा दिया कि जब हम एक साथ होते हैं तो कॉकरोच क्या कर सकते हैं. जंतर पर हमसे जुड़ने वाले ज्यादातर लोगों ने पहले कभी किसी प्रोटेस्ट में हिस्सा नहीं लिया था. लेकिन हमारी एक साथ मौजूदगी से उन्हें एजुकेशन सिस्टम के प्रति अपना गुस्सा और निराशा जाहिर करने की हिम्मत मिली. अगर हम अपनी आवाज नहीं उठाएंगे तो बदलाव नहीं हो सकता.

ये भी पढ़ें : कहां हैं कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के माता-पिता?

The post अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को दिया अल्टीमेटम- 7 दिनों के अंदर इस्तीफा दें, आपने अभी ट्रेलर देखा है… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top